BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:25 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

कृषि कानूनों पर कांग्रेस और आप के बीच जुबानी जंग, अमरिंदर ने मान पर किया पलटवार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2021, 4:46 PM IST
कृषि कानूनों पर कांग्रेस और आप के बीच जुबानी जंग, अमरिंदर ने मान पर किया पलटवार
Read Time:3 Minute, 12 Second

कृषि कानूनों पर कांग्रेस और आप के बीच जुबानी जंग, अमरिंदर ने मान पर किया पलटवार

चंडीगढ़, 10 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य प्रमुख भगवंत मान पर पलटवार किया है। सिंह ने मान पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके जैसे लोग जिन्हें संविधान और विधायी प्रक्रियाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है, वे राजनीति में हैं। सिंह ने आप नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि उन जैसे व्यक्ति लोगों को गुमराह करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ अता*++++++++++++++++++++++++++++र्*क बयान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही केंद्रीय कृषि कानूनों को चुनौती देने के लिए आवश्यक याचिकाओं को अंतिम रूप दे दिया है और कानूनी विशेषज्ञों की सलाह पर उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा।

अमरिंदर ने कहा, “अपने आकाओं (बॉस) की तरह, मान को भी झूठ बोलने और धोखे की कला में महारत हासिल है, लेकिन ऐसा करते समय उन्होंने संविधान और विधायी प्रक्रियाओं से संबंधित मामलों पर तुच्छ बयान देकर एक सांसद के तौर पर अपनी अक्षमता को उजागर किया है।”

दरअसल एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि विधानसभा से सर्वसम्मति से कृषि कानून पास न कर पाना और उसे राष्ट्रपति के पास न भेज पाना पंजाब सरकार की नाकामी है। इस बयान पर अब मुख्यमंत्री ने मान पर पलटवार किया है।

सिंह ने मान को जवाब देते हुए कहा, “आपको वास्तव में इस बात का कोई ज्ञान नहीं है कि विधायी कार्य कैसे किया जाता है।”

मुख्यमंत्री ने मान को सलाह देते हुए कहा कि वे इस तरह के महत्वपूर्ण मामलों पर अपना मुंह बंद ही रखें।

अमरिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, “अगर आपको लगता है कि आप अपने झूठ से पंजाब के लोगों को गुमराह कर सकते हैं, तो आप पूरी तरह से गलत हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों पर उनकी सरकार का रुख पहले दिन से ही लगातार वही बना हुआ है, लेकिन आप और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) दोनों इस मुद्दे पर अपने शुरूआती रुख से पलटे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *