BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 07:33 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 दिसंबर 2022, 1:46 PM IST
भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे
Read Time:2 Minute, 47 Second

भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे

गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भूपेंद्र पटेल सोमवार को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा का यहां मेगा शो होने वाला है। इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। वहीं कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा सोमवार 12 दिसंबर को राज्य में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें शनिवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा राज्य में रिकॉर्ड लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

जानकारी के अनुसार, गांधीनगर में आयोजित भाजपा के इस मेगा शो में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि वो सोमवार को भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, कई और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कुछ विधायक मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं।

गौरतलब है कि भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद उन्हें राज्य की कमान पटेल को मिली थी। अब वह दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *