BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:15 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

अमित शाह मणिपुर चुनाव में घर-घर जाकर कर रहे प्रचार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2022, 10:53 AM IST
अमित शाह मणिपुर चुनाव में घर-घर जाकर कर रहे प्रचार
Read Time:3 Minute, 1 Second

अमित शाह मणिपुर चुनाव में घर-घर जाकर कर रहे प्रचार

इंफाल, 24 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद बुधवार को पूर्वी इंफाल और चुराचांदपुर में घर-घर जाकर प्रचार किया। शाह के अलावा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई. पैटन, कई केंद्रीय मंत्री और नेता भी बुधवार को मणिपुर में प्रचार के लिए निकले।

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान 27 फरवरी और 5 मार्च को होगा।

शाह ने ट्वीट किया, “आज, चुराचांदपुर में घर-घर प्रचार के दौरान मणिपुर के लोगों से बातचीत की और उनसे भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देने का आग्रह किया।”

पूर्वी इंफाल के भामोन लीकाई में घर-घर जाकर प्रचार करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, “मणिपुर में भाजपा को जबर्दस्त समर्थन और उत्साह।”

असम के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री, मणिपुर राज्य भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा देवी, नागालैंड भाजपा अध्यक्ष तेमजेनइम्ना अलोंग, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) अजय जामवाल सहित कई नेता और असम के मंत्री अशोक सिंघल ने बुधवार को भाजपा उम्मीदवार बिस्वजीत सिंह के लिए प्रचार किया।

मणिपुर के मंत्री सिंह, जिनके पास पीडब्ल्यूडी सहित छह महत्वपूर्ण विभाग हैं और लगातार तीसरी बार थोंगजू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, ने मीडिया से कहा कि भाजपा इस बार कम से कम 40 सीटें हासिल करेगी।

सिंह मणिपुर में भाजपा के पहले विधायक (2015) हैं और उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह सहित कई कांग्रेस विधायकों और नेताओं को भाजपा के पाले में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इंफाल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *