BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 05:50 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  2. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  3. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  4. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  5. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  6. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  7. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  8. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  9. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  10. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  11. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  12. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  13. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  15. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन

देशभर में सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जनवरी 2023, 3:52 PM IST
देशभर में सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया
Read Time:4 Minute, 4 Second

देशभर में सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया

भारत में शनिवार को सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व सैनिकों के निस्वार्थ कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान और बहादुरों के परिजनों के प्रति एकजुटता के रूप में आज सातवां सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया है। समारोह 9 स्थानों पर आयोजित किए गए, जबिक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में मुख्य समारोह की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आयोजन के हिस्से के रूप में पूर्व सैनिकों की एक विशाल रैली को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में उन सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा की और उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने इस युद्ध में अपने कर्तव्यों के निर्वाह के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। राजनाथ सिंह ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सेवारत और सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के कर्मियों की भी सराहना की।

समारोह के संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों और दिग्गजों का विशेष जिक्र किया, जिन्होंने देश के हितों की रक्षा के लिए साहस और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने कहा, उत्तराखंड के रहने वाले वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने स्वतंत्रता सेनानियों का समर्थन किया। कारगिल युद्ध के दौरान, राज्य के सैनिकों ने दुश्मनों के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर और देश की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजनाथ सिंह ने आगे कहा, आज का हर एक सैनिक कल का सम्मानित सैनिक है। उनकी भलाई और संतुष्टि सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।

इससे पहले, पुष्पांजलि समारोह में रक्षामंत्री ने देहरादून छावनी में शौर्य स्थल को सशस्त्र बलों को समर्पित किया। राजनाथ सिंह ने नागरिक और सैन्य गणमान्य व्यक्तियों और पूर्व सैनिकों के साथ उत्तराखंड के बहादुर सशस्त्र बल कर्मियों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करने के लिए पुष्पांजलि अर्पित की।

सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर दिल्ली कैंट के मानेकशॉ सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तीन सेवा प्रमुख, सीआईएसएस और सचिव, पूर्व सैनिक वेलफेयर के साथ-साथ सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रमुखों ने राष्ट्र के निर्माण में पूर्व सैनिकों द्वारा प्रदान की गई निस्वार्थ सेवा की मान्यता पर प्रकाश डाला। पूर्व सैनिकों के सम्मान में सभी सार्वजनिक स्थानों पर वी फॉर वेटरन्स गीत बजाया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *