BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 11:49 AM
  • 41.19°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  2. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  4. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  5. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई
  6. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर शशि थरूर, सुप्रिया सुले, संजय झा, श्रीकांत शिंदे ने पीएम मोदी का जताया आभार
  7. दिलीप जायसवाल ने बताया, क्यों है सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का विदेश दौरा अहम
  8. ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगेशन में सांसद थरूर भी शामिल, कांग्रेस की लिस्ट से नदारद नाम
  9. दोहा डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर रचा इतिहास
  10. पाकिस्तानी पीएम ने नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात स्वीकारी, भाजपा ने दिखाए सबूत!
  11. पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, “9-10 मई की रात भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की थी”
  12. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  13. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  14. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  15. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

सेना प्रमुख ने पूर्व में सुरक्षा हालात का जायजा लिया, सैनिकों के संग दिवाली मनाई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 अक्टूबर 2022, 1:54 PM IST
सेना प्रमुख ने पूर्व में सुरक्षा हालात का जायजा लिया, सैनिकों के संग दिवाली मनाई
Read Time:2 Minute, 53 Second

सेना प्रमुख ने पूर्व में सुरक्षा हालात का जायजा लिया, सैनिकों के संग दिवाली मनाई

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार और सोमवार को उत्तरी बंगाल और सिक्किम के सीमावर्ती इलाकों में सैन्य स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने दीपावली के अवसर पर सभी रैंकों को शुभकामनाएं दीं और सिक्किम की उत्तरी सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने उच्चस्तर की परिचालन दक्षता और मनोबल बनाए रखने के लिए सैनिकों की सराहना की।

पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता और त्रिशक्ति कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार आइच के साथ सेना प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास की गति पर संतोष व्यक्त किया।

रविवार को सुकना सैन्य स्टेशन पहुंचने पर जनरल पांडे ने दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में सैनिकों के साथ बातचीत की, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने समर्पण के लिए सैनिकों की सराहना की और दीपावली के अवसर पर सभी रैंकों और परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माउंट जोनसांग और माउंट डोमखांग को फतह करने वाली पर्वतारोहण टीम और हाल ही में महू में आयोजित स्किल एट आर्म्स प्रतियोगिता में त्रिशक्ति कोर की शूटिंग टीम की भी सराहना की।

सेना प्रमुख ने रविवार को पूर्वी सेना कमांडर और त्रिशकरी कोर कमांडर के साथ उत्तर और पूर्वी सिक्किम के अग्रिम इलाकों का दौरा किया था। सिक्किम सेक्टर में उत्तरी सीमाओं पर तैनात फील्ड संरचनाओं की परिचालन स्थिति और तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संतोष व्यक्त किया और सभी प्रकार की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए सैनिकों का आह्वान किया।

उन्होंने दीपावली के अवसर पर सैनिकों को बधाई दी और उनके साथ मिठाई बांटी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *