BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 06:27 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

अशोक गहलोत बोले : न्यायपालिका में बहुत हो रहा भ्रष्टाचार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 अगस्त 2023, 12:14 PM IST
अशोक गहलोत बोले : न्यायपालिका में बहुत हो रहा भ्रष्टाचार
Read Time:3 Minute, 35 Second

अशोक गहलोत बोले : न्यायपालिका में बहुत हो रहा भ्रष्टाचार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, जो बहुत चिंता की बात है।

गहलोत ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, “आज न्यायपालिका में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है। कई वकील जो लिखकर देते हैं, वही फैसला आता है। न्यायपालिका के अंदर क्या हो रहा है? स्थिति गंभीर है और देशवासियों को इस बारे में सोचना चाहिए।”

उन्‍होंने कहा, “मैंने कई नामों की सिफारिश भी की है, जो जज बन गए, लेकिन मैंने बाद में उनसे संपर्क नहीं किया। मैंने न्यायपालिका, आरपीएससी (राजस्थान लोक सेवा आयोग), या एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। मैंने अपने जीवन में इन संस्थानों के मामलों में कभी भी हस्तक्षेप नहीं किया है।”

मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को भी सच बताया।

हाल ही में राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने अपनी ही पार्टी के नेता और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ कहा था।

गहलोत ने कहा, “मुझे पता चला है कि उनके (अर्जुन राम मेघवाल के) समय में बहुत भ्रष्टाचार हुआ था। लेकिन मामले को दबा दिया गया। इन लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है।”

उन्होंने कहा, “आरएसएस अपने चरित्र और चेहरे के बारे में बात करता था। लोग सोचते थे कि आरएसएस एक अलग तरह का संगठन है,, लेकिन आज उसका चरित्र और चेहरा सबके सामने। है।”

गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने हिंदुओं के लिए जो किया है, वह कोई नहीं कर सकता।

उन्‍होंने कहा, “हम गायों के लिए 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। गांठ वाली बीमारी से मरने वाली गाय के लिए 40,000 रुपये दिए जा रहे हैं। देश में ऐसी पहल किसने की है? हम कामधेनु योजना भी ला रहे हैं। हम मंदिर बना रहे हैं। 100 करोड़ रुपये की लागत से गोविंद देव जी का मंदिर बनाया जा रहा है।”

गहलोत ने कहा, “हम एक वैदिक विद्यालय भी बना रहे हैं। हमने राज्‍य में पहला संस्कृत विश्‍वविद्यालय बनाया है। भाजपा हिंदुत्व की बात करती है, लेकिन अब उसकी पोल खुल रही है। जनता में कुछ लोग भले ही कम पढ़े-लिखे हों, लेकिन उनकी समझ बेहतरीन है। (अटल बिहारी) वाजपेयी सरकार को ‘इंडिया शाइनिंग’ के नारेे के बीच जाना पड़ा, उसका क्‍या हश्र हुआ, देश और दुनिया ने देखा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *