BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 09:26 AM
  • 38.68°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

नीतीश कुमार के लिए ‘आश्रम’ तैयार, विधायक ढूंढ रहे सुरक्षित आश्रय: विजय सिन्हा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 अक्टूबर 2022, 3:09 PM IST
नीतीश कुमार के लिए ‘आश्रम’ तैयार, विधायक ढूंढ रहे सुरक्षित आश्रय: विजय सिन्हा
Read Time:2 Minute, 40 Second

नीतीश कुमार के लिए ‘आश्रम’ तैयार, विधायक ढूंढ रहे सुरक्षित आश्रय: विजय सिन्हा

पटना, 16 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को महागठबंघन पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि जदयू के विधायक अब सुरक्षित आश्रय ढूंढने में जुटे हैं।

भाजपा के नेता ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी घबराहट और परेशानी में हैं। यही नहीं उनके साथ लंबे समय तक सत्ता भोगने वाले जदयू के सभी लोगों की बेचैनी बढ़ी है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब से जदयू के राजद में विलय की चर्चा चली है अधिकांश विधायक पार्टी छोड़ने का मन मिजाज बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि जदयू के ये विधायक जंगल राज से गुंडा राज के सफर को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजद पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए आश्रम तैयार कर चुका है, ऐसे में विधायक सुरक्षित आश्रय ढूंढ रहे हैंे।

उन्होंने जदयू के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि आज दुर्भाग्य है कि भ्रष्टचारी और जंगलराज को संरक्षित करने वाले पुरोधा की संगति में होने के कारण इनलोगों का भी संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास बढ़ गया है।

उन्होंने जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले सीबीआई के पास राजद के ही नेताओं के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सबूत पहुंचाते थे, लेकिन अब इन्हें ही सीबीआई विश्वास नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा में तो खैर छोटे भाई (नीतीश कुमार) आने सजायाफ्ता बड़े भाई (लालू प्रसाद) को क्लीनचिट देने में जुटे हैं, जैसे वे चारा घोटाले में सजायाफ्ता नहीं बल्कि जेपी आंदोलन या स्वतंत्रता संग्राम के कारण सजायाफ्ता हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *