BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:55 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

कर्नाटक में मंदिरों के पास, हिंदू मेले में मुस्लिम व्यापारियों पर प्रतिबंध लगे : भाजपा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मार्च 2022, 9:05 AM IST
कर्नाटक में मंदिरों के पास, हिंदू मेले में मुस्लिम व्यापारियों पर प्रतिबंध लगे : भाजपा
Read Time:2 Minute, 55 Second

कर्नाटक में मंदिरों के पास, हिंदू मेले में मुस्लिम व्यापारियों पर प्रतिबंध लगे : भाजपा

बेंगलुरु, 24 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य के तटीय क्षेत्र में हिंदू मंदिर परिसरों और धार्मिक मेलों में मुस्लिम व्यापारियों के दुकान लगाने पर प्रतिबंध का आह्वान किया और विपक्ष के हमले को कुंद करने के लिए बुधवार को नियम पुस्तिका का हवाला दिया। बुधवार को विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान कर्नाटक के कानून मंत्री जे.सी. मधुस्वामी ने हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम और नियम (2002) का उल्लेख किया।

मधुस्वामी ने कहा कि उस समय की कांग्रेस सरकार ने इन नियमों को बनाया था। उन्होंने कहा, “अधिनियम के नियम संख्या 12 के अनुसार, एक हिंदू धार्मिक संस्थान के पास किसी अन्य धर्म के व्यक्ति को जगह पट्टे पर देना प्रतिबंधित है। यदि मुसलमानों के व्यापार करने पर प्रतिबंध लगाने की घटनाएं मंदिरों के परिसर के बाहर हुई हैं, तो हम जांच कर सकते हैं। हालांकि, परिसर के भीतर, नियम अन्य समुदायों के लोगों को दुकान स्थापित करने की अनुमति नहीं देते हैं।”

कर्नाटक के तटीय जिलों में कुछ मंदिर परिसरों और धार्मिक सभाओं में मुस्लिम व्यापारियों को दुकानें और स्टॉल लगाने से रोके जाने के मामले सामने आने के बाद बुधवार को विधानसभा में इस मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई।

शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य यू.टी. खादर और रिजवान अरशद ने धार्मिक मेलों और मंदिरों में प्रदर्शित होने वाले बैनरों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें मुस्लिम व्यापारियों को स्थानीय हिंदू मेलों में दुकानें और स्टॉल लगाने से रोक दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्रों में भी इस तरह के बैनर लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि नियमों को लागू करने की जरूरत की जांच की जानी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *