BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:58 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

13 मार्च को अमृतसर में दर्शन करने से पहले आप नेताओं ने अजमेर में चढ़ाई चादर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2022, 1:01 PM IST
13 मार्च को अमृतसर में दर्शन करने से पहले आप नेताओं ने अजमेर में चढ़ाई चादर
Read Time:3 Minute, 12 Second

13 मार्च को अमृतसर में दर्शन करने से पहले आप नेताओं ने अजमेर में चढ़ाई चादर

नई दिल्ली, 12 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| पंजाब में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अजमेर सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चादर चढ़ाई। पंजाब के अमृतसर स्वर्ण मंदिर में दर्शन से पहले आप नेताओं ने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के दरबार में चादर पेश की ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिम सैयद सरवर चिश्ती ने सभी को जियारत कराई। इसके बाद पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सरोवर में दीपदान किया।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान शपथ ग्रहण समारोह से पहले 13 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड-शो के दौरान स्वर्ण

मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक पंजाब में सीएम समेत 17 मंत्री होंगे। रोड शो में ये सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे।

पंजाब मुख्यमंत्री पद की शपथ भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे। इससे पहले 13 मार्च को पार्टी विजेय मार्च निकालेगी। शपथ ग्रहण से पहले भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दिल्ली पहुंचकर मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

गौरतलब है कि प्रचंड बहुमत हासिल की है। पंजाब के पूरे इतिहास में किसी एक पार्टी की ये सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इससे पहले 1992 में कांग्रेस ने 87 सीटें जीती थीं लेकिन 2022 में आप की ये जीत सिर्फ नंबर के लिहाज से बड़ी नहीं है बल्कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सुनामी में बड़े-बड़े सियासी दिग्गज धराशायी हो गए। मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीट से चुनाव हार गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू भी अपनी सीट नहीं बचा पाए तो वहीं दो पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल को भी हार का सामना करना पड़ा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *