BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 03:42 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

घटाल मास्टर प्लान सहित 8 मुद्दों को लेकर बंगाल के मंत्रियों ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 सितंबर 2021, 11:08 AM IST
घटाल मास्टर प्लान सहित 8 मुद्दों को लेकर बंगाल के मंत्रियों ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार
Read Time:2 Minute, 28 Second

घटाल मास्टर प्लान सहित 8 मुद्दों को लेकर बंगाल के मंत्रियों ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार

नई दिल्ली, 1 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के मंत्रियों ने मंगलवार को जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर घटाल मास्टर प्लान सहित आठ मुद्दों पर बात की। मंत्रियों ने बताया कि घटाल मास्टर प्लान को केंद्र सरकार के स्तर से अनुमति न मिलने से घटाल को बाढ़ से बचाना मुश्किल है। अत्यधिक पानी छोड़े जाने से बंगाल के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मंत्रियों ने बताया कि जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री, डॉ. सौमेन महापात्रा, डॉ. मानस रंजन, हुमायूं कबीर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। मंत्रियों ने यहां प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कुल आठ मुद्दों पर जलशक्ति मंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई। घटाल डैम, दामोदर बेसिन आदि समस्याओं को गंभीर बताया गया है। मालदा, मुर्शिदाबाद, कलकत्ता, हावड़ा, हुबली आठ जिलों में बाढ़ से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार कई बार गुहार लगाने के बाद भी घाटाल मास्टर प्लान को अनुमति नहीं दे रही है। दामोदर घाटी निगम की ओर से अत्यधिक पानी छोड़े जाने से कई इलाकों में बाढ़ की समस्या है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कई मौकों पर केंद्र सरकार पर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगा चुकीं हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों का ममता बनर्जी ने दौरा भी किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *