BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:04 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

शिअद प्रमुख बादल की बड़ी घोषणा: सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व से मजीठिया लड़ेंगे चुनाव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2022, 1:47 PM IST
शिअद प्रमुख बादल की बड़ी घोषणा: सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व से मजीठिया लड़ेंगे चुनाव
Read Time:3 Minute, 14 Second

शिअद प्रमुख बादल की बड़ी घोषणा: सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व से मजीठिया लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़, 27 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार को घोषणा की कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अमृतसर में घोषणा करते हुए पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि तीन बार के विधायक रंजीत सिंह छज्जलवाड़ी के बेटे सतिंदर सिंह छज्जलवाड़ी जंडियाला से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

उन्होंने बड़ी संख्या में कांग्रेस सरपंचों और ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ छज्जलवाड़ी परिवार को शिअद में शामिल किया।

अमृतसर (पूर्व) से मजीठिया की उम्मीदवारी के बारे में जानकारी देते हुए सुखबीर बादल ने कहा, सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सिद्धू का अहंकार चरम पर है। उन्होंने कहा, वह (सिद्धू) अहंकारी हो गए हैं। उनमें मैं आ गया है और उन्हें पता चलेगा कि पंजाब की जनता उन्हें पसंद नहीं करती है। सिद्धू को जनता उनके अहंकार का जवाब देगी।

बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू एक-दूसरे पर राजनीतिक हमले करते रहे हैं। सिद्धू ने मजीठिया पर नशे तस्करों से संबंध रखने का आरोप लगाया था और इसको लेकर लगातार हमले करते रहे हैं।

शिअद प्रमुख ने कहा, उन्हें बहादुर शिअद कार्यकतार्ओं से लड़ने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। हम यह सुनिश्चित करके उसका अहंकार तोड़ देंगे कि वह अपनी जमानत राशि गंवा देंगे।

शिअद प्रमुख ने कहा, हम जानते हैं कि उन्होंने (सिद्धू) पिछले पांच वर्षों में अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुछ नहीं किया है। उन्होंने स्थानीय निकाय मंत्री के रूप में भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुछ नहीं किया। अमृतसर पूर्व में पेयजल और यहां तक कि सीवरेज के मुद्दे भी हैं, जिसका सिद्धू ने निपटारा नहीं किया है।

सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मजीठिया को निशाना बनाया है और उनके खिलाफ झूठा मामला भी दर्ज किया है, क्योंकि मजीठिया ने हमेशा लोगों के मुद्दों को उठाया है।

उन्होंने कहा, मजीठिया लोगों के लिए लड़ने के लिए जाने जाते हैं। यही कांग्रेस सरकार को पसंद नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *