BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 07:40 PM
  • 41.62°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

मप्र में नगर निकायों में भाजपा को बड़ी जीत और कांग्रेस के भी 3 महापौर जीते

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 जुलाई 2022, 12:00 PM IST
मप्र में नगर निकायों में भाजपा को बड़ी जीत और कांग्रेस के भी 3 महापौर जीते
Read Time:6 Minute, 10 Second

मप्र में नगर निकायों में भाजपा को बड़ी जीत और कांग्रेस के भी 3 महापौर जीते

भोपाल, 18 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के पहले चरण में 11 नगर निगम सहित 133 नगरीय निकाय में हुए मतदान की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है और इनमें भाजपा निर्णायक बढ़त के साथ आगे है, वहीं कांग्रेस ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाबी हासिल की है। 11 नगर निगम में से सात महापौर भाजपा, तीन कांग्रेस और एक आम आदमी के खाते में जाना तय है। इन चुनाव नतीजों से तीनों दल खुश है, भाजपा और कांग्रेस ने तो जश्न भी मनाया।

राज्य में सभी की नजर 11 नगरपालिक निगम भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना पर रही। इनमें से सात पर भाजपा भोपाल, सागर, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन और सतना के महापौरों ने तो वहीं तीन स्थानों छिंदवाड़ा, जबलपुर व ग्वालियर में कांग्रेस के उम्मीदवारांे ने निर्णायक बढ़त हासिल की। इसके अलावा सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार महापौर पद पर जीती।

इन नतीजों के आने के बाद संभवत: यह पहली बार हुआ होगा जब दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने दफ्तर में जश्न मनाया। वर्ष 2014 में भाजपा सभी 11 स्थानांे पर जीती थी, तो इस बार सात उसके खाते में आई, वहीं कांग्रेस जहां शून्य पर थी, उसे तीन स्थानों पर जीत मिली।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,

वर्ष 2003 के बाद से, जब से मध्यप्रदेश में हमने सरकार बनाई है, निकाय चुनाव में ऐसी शानदार जीत कभी नहीं मिली। चुनाव हम पहले भी जीतते थे, लेकिन उसमें जीत का अनुपात 55-45 का ही रहता था, लेकिन इस बार हमने 80 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। यह जीत ऐतिहासिक है। जिन 86 नगर पंचायतों के परिणाम घोषित हुए हैं, उनमें से 64 में हमने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है। 36 नगर पालिकाओं में से 27 में हमें पूर्ण बहुमत मिला है और पांच में निर्दलियों के साथ मिलकर नगर सरकार बनाने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, प्रदेश की जिन नगर निगमों में भाजपा के मेयर जीते हैं, वहां वाडरें में भी पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। लेकिन प्रदेश की ग्वालियर, जबलपुर, सिंगरौली जैसी जिन नगरनिगमों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त ली है, उनमें भी पार्षद भाजपा के ही ज्यादा हैं। कांग्रेस के ज्यादातर पार्षद हारे हैं और वाडरें में कमल के फूल वाली बटन ही दबाई गई है।

वहीं कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा, आज संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना में विजयी कांग्रेस के ग्वालियर ,जबलपुर , छिन्दवाड़ा के महापौर प्रत्याशियों व नगर निगम , नगर पालिका , निगम परिषद में कांग्रेस के विजयी सभी पार्षद प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। इन क्षेत्रों के मतदाताओं का भी विशेष आभार , जिन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन देकर कांग्रेस पर विश्वास व्यक्त किया। उनका यह विश्वास हम कभी टूटने नहीं देंगे।

उन्होंनंे आगे कहा, हम जनादेश का सम्मान करते है व हम इसकी व्यापक समीक्षा भी करेंगे।

भाजपा ने यह चुनाव पुलिस, पैसे, प्रशासन के दम पर व सत्ता का दुरुपयोग कर लड़ा था।

उसके बावजूद इन चुनावों में जनता का हमें अपार समर्थन मिला है। जनता ने भाजपा को नकारा है। हमें पूरी उम्मीद व विश्वास है कि नगरीय निकाय के दूसरे चरण के परिणामों में भी कांग्रेस का परचम लहरायेगा।

कमल नाथ ने कहा मैं क्षेत्र की जनता व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस जीत का श्रेय देता हूं , जिन्होंने रात- दिन मेहनत कर कांग्रेस को जिताने के लिये अथक प्रयास किये। लेकिन संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है , अब मिशन-2023 की बारी है।

ज्ञात हो कि राज्य में नगरीय निकाय के चुनाव दो चरणों में हेा रहे है, पहले चरण में मतदान छह जुलाई को हुआ था और मतदान का प्रतिशत 61 रहा। नगरीय निकाय के द्वितीय चरण में 13 जुलाई को जिन 214 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को मतगणना होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *