BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 09:05 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

जंगल राज की ओर बढ़ रहा बिहार, भ्रम में हैं महागठबंधन के नेता : नित्यानंद राय (आईएएनएस साक्षात्कार)

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 दिसंबर 2022, 1:25 PM IST
जंगल राज की ओर बढ़ रहा बिहार, भ्रम में हैं महागठबंधन के नेता : नित्यानंद राय (आईएएनएस साक्षात्कार)
Read Time:3 Minute, 11 Second

जंगल राज की ओर बढ़ रहा बिहार, भ्रम में हैं महागठबंधन के नेता : नित्यानंद राय (आईएएनएस साक्षात्कार)

बिहार में राजद समेत छह दलों की मदद से वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन छोड़ने के मद्देनजर भाजपा ‘महागठबंधन’ सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है, खासतौर पर कानून व्यवस्था के सवाल पर। बिहार की मौजूदा स्थिति पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “बिहार जंगल राज की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए महागठबंधन के नेता जिम्मेदार हैं। बिहार में हत्या, दुष्कर्म, डकैती आम बात है। लोग बिहार के वर्तमान शासकों से नाराज हैं। लोग उन्हें अगले चुनाव में जवाब देंगे।”

महागठबंधन के नेताओं के 2024 के लोकसभा चुनावों में 5 सीटों के भीतर भाजपा को समेटने के दावे पर राय ने कहा : “जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भाजपा उन्हें ऐसी स्थिति में ले जाएगी जहां वे दोबारा चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं होंगे। महागठबंधन के नेता लंबे समय तक इस भ्रम में नहीं रहें..बिहार की जनता जल्द ही इस (भ्रम) को तोड़ देगी। जो लोग जंगलराज के खिलाफ थे, वे उनके साथ चले गए और बिहार में सरकार चला रहे हैं।”

नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा पर उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार पिछले 17 साल से बिहार में शासन कर रहे हैं और वे हर साल यात्राएं करते हैं। ऐसी यात्राओं से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। बिहार की जनता सब कुछ समझ रही है कि वह कैसे सरकार चला रहे हैं।”

राय ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब एनडीए सत्ता में थी, तब बिहार विकास के पथ पर था।

उन्होंने कहा, “जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे, तब यहां विकास हो रहा था। सड़कें और रेलवे लाइनें बनीं, ग्रामीण इलाकों में लोगों को 24 घंटे बिजली दी गई। ये सब भाजपा के कारण हुआ। केंद्र सरकार ने बिहार को आगे बढ़ाया है। विकास कार्यक्रमों में सहायता दी। बिहार में जो भी विकास हुआ है, सब नरेंद्र मोदी सरकार के कारण हुआ है। जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्र में थी, तब बिहार में चार लेन की सड़कों का निर्माण हुआ था।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *