BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 03:21 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

भारतीय सेना में बिहार रेजिमेंट का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है : फागू चौहान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 सितंबर 2021, 11:07 AM IST
भारतीय सेना में बिहार रेजिमेंट का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है : फागू चौहान
Read Time:3 Minute, 49 Second

भारतीय सेना में बिहार रेजिमेंट का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है : फागू चौहान

पटना, 2 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने यहां बुधवार को कहा कि बिहार रेजिमेंट भारतीय सेना का मजबूत अंग है और इसके सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और वीरता तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके त्याग और बलिदान का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। पटना के दानापुर कैंट स्थित बिहार रेजिमेंट सेंटर के अखौरा ऑडिटोरियम में आयोजित वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों, वीर नारियों के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, “चाहे कारगिल की लड़ाई हो या लद्दाख की गलवान घाटी में संघर्ष या कोई अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थिति, बिहार रेजिमेंट ने प्रत्येक अवसर पर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है और प्राणों की आहूति देकर देश की रक्षा की है। मुंबई में हमले के समय भी हमने इसके शौर्य को देखा है।”

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा तथा इसकी संप्रभुता, एकता एवं अखंडता की रक्षा करने में भारतीय सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। पाकिस्तान के साथ युद्ध हो या सीमा-रेखा पर चीन के साथ टकराव, हर संघर्ष में भारतीय सेना ने अपनी मातृभूमि की रक्षा और इसके मान-सम्मान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

राज्यपाल ने कहा, “वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में मिली भारतीय सेना की जीत के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2021 को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह महोत्सव हम में नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की हमारी संकल्प शक्ति को मजबूत करेगा।

राज्यपाल ने अमृत महोत्सव के क्रम में विभिन्न वीरता पुरस्कारों वीर चक्र, शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र एवं सेना मेडल से पुरस्कृत 24 सैन्य अधिकारियों, सैनिकों एवं शहीद सैनिकों (मरणोपरांत पुरस्कृत) की पत्नियों, माताओं (वीर नारियों) को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित झारखंड एवं बिहार सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर बिहार रेजिमेंटल केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर आलोक खुराना, सैन्य अधिकारीगण, सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

———————————————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *