BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:52 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

कर्नाटक में भाजपा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर तलवार से हमला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2023, 4:13 PM IST
कर्नाटक में भाजपा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर तलवार से हमला
Read Time:1 Minute, 49 Second

कर्नाटक में भाजपा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर तलवार से हमला

कर्नाटक के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले में उपद्रवियों के एक समूह ने बुधवार को एक भाजपा कार्यकर्ता और बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर तलवारों से हमला किया। घायलों की पहचान बजरंग दल के स्थानीय संयोजक महेंद्र और भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत नाइक के रूप में हुई है। दोनों को पुत्तूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना बंटवाल तालुक में मणि के पास हुई। ऐसा संदेह है कि यह हमला क्षेत्र में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा के जश्न का नतीजा था। दक्षिण कन्नड़ जिले की आठ में से छह सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की।

आरोप है कि हमलावर कांग्रेस के थे।

पुलिस ने कहा कि हमलावर ओमनी वाहन में आए थे और उन्होंने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिस पर पीड़ित सवार थे। उनके गिरते ही हमलावरों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। महेंद्र और प्रशांत के सिर और पैर में चोटें आई हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हमला मेंगलुरु के कुछ निवासियों राकेश, मणि मंजूनाथ और महालिंगा द्वारा किया गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *