BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 04:17 PM
  • 44.3°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  2. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  3. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  4. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  5. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  6. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  7. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  8. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  9. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  11. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  12. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  13. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  14. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  15. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे

बीजेपी ने दिल्ली में घोषित किए 250 मंडल अध्यक्ष

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 अगस्त 2020, 4:36 PM IST
बीजेपी ने दिल्ली में घोषित किए 250 मंडल अध्यक्ष
Read Time:2 Minute, 20 Second

बीजेपी ने दिल्ली में घोषित किए 250 मंडल अध्यक्ष

नई दिल्ली, 27 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने नई टीम घोषित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली के 250 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। सभी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से सभी को कामकाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंडल अध्यक्षों की लिस्ट आने के बाद अब जल्द ही जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी आने वाली है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में प्रदेश संगठन की नई टीम तय करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को मोर्चे पर लगाया था। उन्होंने पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ कई बार बैठकें कीं।

सूत्रों का कहना है कि जिलाध्यक्ष और प्रदेश टीम के पदाधिकारियों की सूची भी तैयार है जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति भी मिल गई है। इसी महीने के खत्म होते-होते प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता की ओर से अपनी नई टीम घोषित की जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि नड्डा ने सभी प्रदेश इकाइयों को अगस्त में ही संगठन से जुड़ी नियुक्तियां निपटाने का निर्देश दिया था। इस क्रम में जिन राज्यों में नई संगठन नियुक्तियां नहीं हुईं है, वहां तेजी से काम चल रहा है। दिल्ली प्रदेश की नई टीम घोषित होने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *