BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:58 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

भाजपा नेतृत्व ने 4 राज्यों में सरकार बनाने को लेकर पीएम आवास पर की चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2022, 4:47 PM IST
भाजपा नेतृत्व ने 4 राज्यों में सरकार बनाने को लेकर पीएम आवास पर की चर्चा
Read Time:3 Minute, 4 Second

भाजपा नेतृत्व ने 4 राज्यों में सरकार बनाने को लेकर पीएम आवास पर की चर्चा

नई दिल्ली, 16 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पार्टी की सरकार बनाने पर चर्चा के लिए मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठक शुरू हुई। सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी.एल. संतोष मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद थे।

सूत्रों ने कहा कि चर्चा का मुख्य एजेंडा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री था, जहां पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिलने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं।

एक भाजपा नेता ने कहा, “उत्तराखंड में हम अजीब स्थिति में हैं। हमारे मुख्यमंत्री चुनाव हार गए और पार्टी जीत गई। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह तय करना है कि धामी को राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया जाएगा या नहीं। चुनाव हारने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देना भाजपा की प्रथा के खिलाफ होगा। बैठक में धामी के मुद्दे पर चर्चा जारी है।”

सूत्रों ने आगे बताया कि बैठक में मुख्यमंत्रियों के अलावा इन चार राज्यों में नए मंत्रिमंडलों के गठन पर भी चर्चा चल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक से पहले, भाजपा प्रमुख नड्डा और संतोष ने पार्टी मुख्यालय में उत्तराखंड और मणिपुर के राज्य नेतृत्व से मुलाकात की, जिसमें क्रमश: मुख्यमंत्री धामी और एन. बीरेन सिंह शामिल थे।

गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मंगलवार रात तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद थी, हालांकि गोवा भाजपा अध्यक्ष के आने बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, “सावंत के बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी, नड्डा, अमित शाह और केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल. मुरुगन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *