BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 08:08 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का बनाया प्रतीक – अखिलेश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 अप्रैल 2022, 5:43 PM IST
भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का बनाया प्रतीक – अखिलेश
Read Time:2 Minute, 37 Second

भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का बनाया प्रतीक – अखिलेश

लखनऊ, 21 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कहा कि भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और और आरोप लगाया कि भाजपाई गैरकानूनी तरीके से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोजर चलवा रहे हैं। अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जांच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी।

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं। अब तो इनके उन्माद का शिकार हिंदू भी हो रहे हैं। भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोजर चला रही है। भाजपा बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले।

सपा ने कहा कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय की भावना के विरुद्ध दिल्ली के जहांगीरपुरी में चलाया गया बुलडोजर गंगा जमुनी तहजीब,अमन, सद्भावना और गरीब की रोटी छीनने का एक और भाजपाई प्रयास है। मानवाधिकार को कुचलने वाला ये संदेश विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक विरासत को धूमिल करेगा।

सपा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में नफरत की सीढ़ी से सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाली भाजपा आइडिया ऑफ इंडिया को कुचल रही है। भाजपाई मॉडल का ये न्यू इंडिया सर्व धर्म समभाव की भारतीय संस्कृति को बुलडोज कर रहा है। देश भर में वैमनस्यता फैला रही है भाजपा सरकार।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *