BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 07:03 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

यूपी में भाजपा विधायक गंगवार का कोविड से निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 अप्रैल 2021, 10:50 AM IST
यूपी में भाजपा विधायक गंगवार का कोविड से निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
Read Time:2 Minute, 15 Second

यूपी में भाजपा विधायक गंगवार का कोविड से निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

लखनऊ, 29 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| कोरोना संक्रमण से कई लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार की जिंदगी बेरहम कोरोना ने छीन ली। उनका नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अखिरी सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि “उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य केसर सिंह के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।”

दरअसल, पिछले दिनों केसर सिंह कोरोना संक्रमित हुए थे। परिवार ने उनका बरेली में इलाज शुरू कराया, लेकिन उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी। इसे लेकर उनके बेटे विषाल गंगवार ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया तक पर बयां की थी। हालांकि इसके बाद प्रदेश सरकार हरकत में आई थी और उनके इलाज का इंतजाम नोएडा के अस्पताल में करा दिया था।

ज्ञात हो कि बरेली के नवाबगंज से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार यूपी और भाजपा के तीसरे विधायक हैं, जिनका कोरोना की दूसरी लहर में अब तक निधन हो चुका है। इससे पहले औरैया से विधायक रमेश दिवाकर का निधन हो गया था। हाल ही में लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव भी कोरोना के चलते मृत्यु हो चुकी है। उनकी पत्नी भी कोविड पॉजिटिव थीं, जिनका निधन हो चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *