BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 12 मई 2025 12:01 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  2. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  3. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना
  5. सीजफायर के उल्लंघन के बाद सेना प्रमुख ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, आर्मी को जवाबी कार्रवाई की छूट
  6. आईपीएल के फिर से शुरू होने की संभावना के मद्देनजर बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को मंगलवार तक एकत्रित होने को कहा
  7. डोनाल्ड ट्रंप ने की संघर्ष विराम के लिए भारत-पाक की सराहना, कहा- साथ मिलकर कश्मीर मुद्दे का हल निकालेंगे
  8. ईरानी विदेश मंत्री अराघची की अमेरिका को दो टूक, बोले- हम अपने परमाणु अधिकार नहीं छोड़ेंगे
  9. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तानी गोलाबारी में हुए थे शहीद
  10. आपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ब्रह्मोस मिसाइल के पराक्रम को देखा होगा, नहीं तो पाकिस्तान से पूछ लें : सीएम योगी
  11. राहुल गांधी और खड़गे की पीएम मोदी से मांग, ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध विराम पर चर्चा के लिए बुलाएं विशेष संसद सत्र
  12. रावलपिंडी तक सुनी गई भारत की सेनाओं की धमक, ‘आपरेशन सिंदूर’ ने दिलाया पीड़ित परिवारों को इंसाफ : राजनाथ सिंह
  13. ‘ट्रंप की मध्यस्थता’ पर कपिल सिब्बल को ऐतराज, विशेष संसद सत्र बुलाने की उठाई मांग
  14. लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का उद्घाटन, सीएम योगी बोले- आतंकवाद को पूरी तरह कुचलना ही समाधान
  15. पाक समर्थित आतंकवाद की कमर तोड़ने में कामयाब रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, कई हाई प्रोफाइल आतंकी हुए ढेर

भाजपा का मिशन 4 करोड़ – अमित शाह करेंगे शुरूआत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अक्टूबर 2021, 8:56 AM IST
भाजपा का मिशन 4 करोड़ – अमित शाह करेंगे शुरूआत
Read Time:3 Minute, 54 Second

भाजपा का मिशन 4 करोड़ – अमित शाह करेंगे शुरूआत

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा ने 4 करोड़ का खेल खेलने का मंसूबा बना लिया है और इसकी शुरूआत भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं 2022 में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की। 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 15 वर्षो बाद भाजपा की वापसी हुई थी। अब 2022 में फिर से सरकार बनाकर भाजपा राज्य में एक रिकॉर्ड बनाना चाहती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर भाजपा ने मिशन- 4 करोड़ बनाया है और इसी के सहारे भाजपा प्रदेश में 350 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है।

दरअसल , 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने सहयोगी अपना दल और सुभासपा के साथ कुल 325 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के समर्थन में राज्य के लगभग 3.59 करोड़ मतदाताओं ने वोट किया था। अनुप्रिया पटेल का अपना दल आज भी भाजपा के साथ है, लेकिन ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा एनडीए से बाहर हो गई है।

2017 के चुनावी गणित को देखते हुए भाजपा ने इस बार 4 करोड़ वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा का यह मानना है कि 4 करोड़ मतदाताओं का समर्थन हासिल कर भाजपा राज्य में 350 से ज्यादा सीटें जीत सकती है।

उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे भाजपा के एक नेता ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि राज्य में फिलहाल भाजपा सदस्यों की संख्या ढ़ाई करोड़ के लगभग है और अगले कुछ महीनों में इसे डेढ़ करोड़ और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि चुनाव से पहले प्रदेश में भाजपा के अपने कार्यकतार्ओं की संख्या 4 करोड़ के लगभग हो जाए। भाजपा नेता ने बताया कि इसे लेकर पार्टी राज्य में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान की शुरूआत करने जा रही है जिसका शुभारंभ भाजपा के सफल रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन ने प्रदेश के हर बूथ पर 100 नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है। जैसे ही गृह मंत्री अमित शाह इस अभियान का शुभारंभ करेंगे वैसे ही पार्टी की प्रदेश इकाई अपने सभी मोचरें, प्रकोष्ठों को इस अभियान में लगा देगी। उन्होने यह भी बताया कि पार्टी इन सदस्यों की सदस्यता को वैरिफाई भी करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *