BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 05:30 AM
  • 34.29°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का अनुमान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 नवंबर 2022, 2:06 PM IST
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का अनुमान
Read Time:3 Minute, 5 Second

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का अनुमान

नई दिल्ली, 05 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गुजरात चुनाव से पहले विशेष (एक्सक्ल्यूसिव) सीवोटर-एबीपी द्वारा एक जनमत सर्वेक्षण किया गया, इससे यह पता लगाने की कोशिश की गई कि लोगों के मन में क्या है और वह किस पार्टी को सत्ता की चाभी सौंपने जा रहे हैं। गुजरात के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों के 22,807 लोगों ने इस सर्वे में अपना मत रखा है।

जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा को 131 से 139 सीटों के बीच जीतने का अनुमान है। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। दूसरी तरफ 2017 में कांग्रेस की 77 सीटें थी जो इस बार 31 से 39 सीटों के बीच रहने की उम्मीद है।

सरप्राइज पैकेज है आम आदमी पार्टी (आप)। जिसके 7 से 15 सीटों के बीच जीत का अनुमान है। एक पार्टी के रूप में, आप 2017 के चुनावों में गुजरात में न के बराबर थी। यदि अनुमान काफी हद तक ठीक हैं, तो भाजपा राज्य में 1995 से लगभग लगातार शासन करने के बाद भी विधानसभा चुनाव जीतेगी, और सत्ता में रहेगी जब तक 2027 में अगला चुनाव नहीं होगा, तब तक पार्टी 32 वर्षों तक लगातार गुजरात राज्य पर शासन कर चुकी होगी।

एकमात्र राज्य जहां एक पार्टी या गठबंधन लंबे समय तक सत्ता में रही है, वह है पश्चिम बंगाल जहां माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने लगातार 34 वर्षों तक शासन किया।

दिलचस्प बात यह है कि भाजपा द्वारा जीती जाने वाली सीटों की संख्या में उसके वोट शेयर में गिरावट के बावजूद उल्लेखनीय वृद्धि होती दिख रही है। 2017 में 49.1 फीसदी के वोट शेयर की तुलना में इस बार बीजेपी का वोट शेयर 45.4 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर घटकर 29.1 फीसदी रहने का अनुमान है, जिससे बीजेपी को वोट शेयर में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़त मिल सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *