BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 03:15 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

असम-मिजोरम सीमा पर विस्फोट, कोई हताहत नहीं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 अक्टूबर 2021, 4:40 PM IST
असम-मिजोरम सीमा पर विस्फोट, कोई हताहत नहीं
Read Time:3 Minute, 19 Second

असम-मिजोरम सीमा पर विस्फोट, कोई हताहत नहीं

सिलचर (असम)/आइजोल, 31 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| मिजोरम की सीमा से लगते हैलाकांडी जिले में असम पुलिस की एक सीमा चौकी के पास शनिवार तड़के एक विस्फोट हो गया, जो कि उच्च तीव्रता का था, जिससे दोनों राज्यों के बीच एक ताजा तनाव पैदा हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चूंकि सुबह का समय था और खाली जमीन पर बड़ा विस्फोट हुआ था, इसलिए इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ और कोई संपत्ति क्षतिग्रस्त नहीं हुई।

असम पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मिजोरम के एक सुरक्षाकर्मी, जो बाइचेरा में विस्फोट स्थल के आसपास घूम रहे थे, को कॉर्डेक्स तार (वायर) के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसका उपयोग शक्तिशाली बमों को दूर से विस्फोट करने के लिए किया जाता है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति मिजोरम के कोलासिब जिले के मुख्यालय बैराबी का निवासी है, जिसकी सीमा असम के कछार और हैलाकांडी जिलों से लगती है।

प्रभावशाली मिजो संगठन मिजो जिरलाई पावल (एमजेडपी) ने एक अल्टीमेटम जारी कर कहा है कि अगर मिजोरम के सुरक्षाकर्मियों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो वे असम के वाहनों को मिजोरम में प्रवेश नहीं करने देंगे।

एक विवाद पहले से ही चल रहा है, जो हाल ही में बैराबी में जोफाई के पास असम सरकार द्वारा एक पुल के निर्माण को लेकर पैदा हुआ था।

बराक घाटी के रूप में जाने जाने वाले तीन दक्षिणी असम जिले – हैलाकांडी, करीमगंज और कछार – मिजोरम के ममित, कोलासिब और आइजोल जिलों के साथ 165 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, जिसमें पांच से अधिक हिस्सों में सीमा विवाद हैं।

26 जुलाई को सीमा पर सबसे खूनी हिंसा में असम पुलिस के छह जवान शहीद हो गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे। सीमा पर हिंसा के बाद, लगभग दो सप्ताह तक आर्थिक नाकेबंदी रही थी, जिससे मिजोरम जाने वाले सैकड़ों मालवाहक वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर फंस गए थे।

असम और मिजोरम ने 5 अगस्त को आइजोल में एक महत्वपूर्ण मंत्रिस्तरीय बैठक की थी, जहां उन्होंने अपनी सीमा पर शांति बनाए रखने का फैसला किया था और इस बात पर सहमत हुए थे कि वे अपने संबंधित बलों और अधिकारियों को अशांत क्षेत्रों में नहीं भेजेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *