BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 05:07 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

सीबीआई ने 1,000 करोड़ रुपये के सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया को किया गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 अगस्त 2023, 3:41 PM IST
सीबीआई ने 1,000 करोड़ रुपये के सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया को किया गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 9 Second

सीबीआई ने 1,000 करोड़ रुपये के सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर स्थित गैर सरकारी संगठन सृजन महिला विकास सहयोग समिति की सचिव रजनी प्रिया को गिरफ्तार किया है।

प्रिया 1,000 करोड़ रुपये के सृजन घोटाले के सिलसिले में फरार थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

पटना की एक अदालत ने रजनी प्रिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। सीबीआई ने रिकॉर्ड में हेराफेरी कर 1,000 करोड़ रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में 24 मामले दर्ज किए थे।

यह घोटाला भागलपुर स्थित एनजीओ के संस्थापक-सचिव की मृत्यु के बाद सामने आया था।

बिहार सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली थी। आरोप लगाया गया था कि उक्त एनजीओ के अधिकारियों ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके उक्त एनजीओ के खातों में सरकारी धन की हेराफेरी करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ साजिश रची थी।

एनजीओ के संस्थापक-सचिव की बहू रजनी प्रिया इस घोटाले की मुख्य आरोपी हैं, जो जांच की शुरुआत से ही फरार थीं।

अदालत ने उन्हें भगोड़ा अपराधी भी घोषित कर दिया था। लगातार प्रयासों के बाद सीबीआई ने प्रिया को ढूंढ लिया और साहिबाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *