BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:43 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

चन्नी पंजाब को सुरक्षित नहीं रख सकते : अमित शाह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 फ़रवरी 2022, 5:02 PM IST
चन्नी पंजाब को सुरक्षित नहीं रख सकते : अमित शाह
Read Time:2 Minute, 28 Second

चन्नी पंजाब को सुरक्षित नहीं रख सकते : अमित शाह

लुधियाना, 14 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि जो मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को सुरक्षित रास्ता नहीं दे सकते, वह पूरे राज्य को कैसे सुरक्षित रखेंगे। लुधियाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी पंजाब में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। एक मुख्यमंत्री जो देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षित मार्ग नहीं दे सके, वो पूरे पंजाब को क्या सुरक्षा देंगे।

केंद्रीय मंत्री गत पांच जनवरी की घटना का जिक्र कर रहे थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक रुका रहा था।

शाह ने कहा कि चन्नी दूसरी बार सत्ता में आएं, इसका उन्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि वह राज्य को सुरक्षित नहीं रख सकते।

पंजाब में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो यानी एनसीबी कीशाखा खोलने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यहां के चार जिलों में एनसीबी की शाखा खोलेगी। पंजाब पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है और यहां हेरोइन की तस्करी होती है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का पंजाब की सुरक्षा से लेनादेना नहीं है। इस राज्य को केवल राजग की सुरक्षा दे सकता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदुओं और सिखों का धर्मातरण भी बड़ा मुद्दा है। चन्नी इस विषय में कुछ नहीं कर सकते और केवल भाजपा ही धर्मातरण पर लगाम लगा सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *