BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 12:42 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  2. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  3. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  4. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  5. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  6. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  7. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  8. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  9. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  10. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  11. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  12. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  13. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  14. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  15. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 सितंबर 2023, 1:08 PM IST
छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम
Read Time:2 Minute, 43 Second

कांग्रेस ने बीते साल भारत जोड़ो यात्रा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली थी। इस यात्रा की सात सितंबर को पहली वर्षगांठ है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विविध आयोजन करने जा रही है।

रायपुर, 6 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)। कांग्रेस ने बीते साल भारत जोड़ो यात्रा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली थी। इस यात्रा की सात सितंबर को पहली वर्षगांठ है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विविध आयोजन करने जा रही है।

इस दौरान पदयात्राएं निकलेंगी और सम्मेलन होंगे।

कांग्रेस द्वारा प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में सात सितम्बर को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रव्यापी जिला स्तरीय भारतीय जोड़ो पदयात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पिछले वर्ष सात सितम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है।

भारत जोड़ो यात्रा 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, दो केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के बीच पहुॅची थी।

कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के दौरान देश भर के लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गांधी की भक्ति, धर्म-समुदाय, जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे।

भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ पर सात सितम्बर को सायं पांच से छह बजे तक भारत-जोड़ो पदयात्रा की जाएगी। इस यात्रा का समापन भारत जोड़ो सम्मेलन (सार्वजनिक सभा) के रूप में होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *