BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:13 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

छत्तीसगढ़ की पहचान भ्रष्टाचार से : केजरीवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जुलाई 2023, 1:53 PM IST
छत्तीसगढ़ की पहचान भ्रष्टाचार से : केजरीवाल
Read Time:3 Minute, 1 Second

छत्तीसगढ़ की पहचान भ्रष्टाचार से : केजरीवाल

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियों पर जमकर हमला बोलते हुए भूपेश बघेल का नाम लिए बगैर कहा कि देश में आज छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में बिजली बनती है, फिर भी लोगों को महंगी बिजली मिल रही है, जबकि दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली मिल रही है।

साइंस कालेज मैदान में महारैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, साल 2000 में छत्तीसगढ़ बना था तो यहां के लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि छत्तीसगढ़ का विकास होगा। भगवान ने छत्तीसगढ़ को छप्पर फाड़कर दिया और यहां जंगल, नदियां, खेती, लोहा, कोयला सबकुछ है, लेकिन एक कमी है, ईमानदार अच्छा नेता व पार्टी छत्तीसगढ़ में नहीं है। यहां भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने काम किया होता तो 23 साल में चारों तरफ खुशहाली आ जाती और वे काम करते तो आम आदमी पार्टी को आने की क्या जरूरत थी।

उन्‍होंने आगे कहा, देश में आज छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। भाजपा को जब मौका मिला तो भाजपा ने और कांग्रेस को मौका मिला तो कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा। दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के आने के पहले कांग्रेस के समय टू-जी, काॅमनवेल्थ जैसे घोटाला हुआ, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद वहां पर खुशहाली है और दिल्ली तरक्की एवं विकास के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली मुफ्त मिल रही है और अब एक साल से पंजाब में भी फ्री बिजली मिलने लगी है, जबकि छत्तीसगढ़ में बिजली बनती है, उसके बाद यहां के लोगों को महंगी बिजली दे रहे हैं और दिन में सात से आठ घंटे पावर कट भी होता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते गारंटी देते हैं। एक साल पहले पंजाब में क्या स्थिति और अब जाकर देखिए वहां पर लोगों को फ्री बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा मिल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *