BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 14 जून 2025 05:25 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

उड़ान मंजूरी के लिए जापान के अनुरोध का संज्ञान लिया गया: भारत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 अप्रैल 2022, 10:55 AM IST
उड़ान मंजूरी के लिए जापान के अनुरोध का संज्ञान लिया गया: भारत
Read Time:3 Minute, 3 Second

उड़ान मंजूरी के लिए जापान के अनुरोध का संज्ञान लिया गया: भारत

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| भारत ने गुरुवार को उन जापानी मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता ले जाने वाले उसके विमान को ओवर-फ्लाइट क्लीयरेंस की अनुमति नहीं दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनुरोध को स्थापित मानदंडों के अनुसार संसाधित यानी अमल में लाया गया था।

यहां साप्ताहिक ब्रीफिंग में एक मीडिया प्रश्न का उत्तर देते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि उन्हें भारत से यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों के लिए मानवीय सामान लेने के लिए मुंबई में उतरने की अनुमति के लिए जापान से एक अनुरोध मिला था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद भारत ने वाणिज्यिक विमानों का उपयोग करके आपूर्ति लेने की मंजूरी दी है।

बागची ने कहा, “हमें यूक्रेन के लिए मानवीय कार्गो ले जाने वाले जापानी एसडीएफ (सेल्फ-डिफेंस फोर्स) विमानों के लिए ओवर-फ्लाइट क्लीयरेंस के लिए भी अनुरोध प्राप्त हुआ था। इसे स्थापित मानदंडों के अनुसार संसाधित और अनुमोदित किया गया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत को यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों के लिए यूएनएचसीआर डिपो से मानवीय आपूर्ति लेने के लिए मुंबई में उतरने की अनुमति के लिए जापान से एक अनुरोध प्राप्त हुआ था और ‘वाणिज्यिक विमानों का उपयोग करके भारत से ऐसी आपूर्ति लेने के लिए स्वीकृति से अवगत कराया था’।

जापान ने भारत से अपने उस विमान के लिए भी अनुमति मांगी थी, जिसका उद्देश्य विस्थापित यूक्रेनियन को देश में उतरने के लिए मानवीय सहायता प्रदान करना था।

मीडिया रिपोटरें के अनुसार, जापानी सरकार ने पोलैंड और रोमानिया सहित यूक्रेन के पड़ोसी राष्ट्रों तक सहायता पहुंचाने की योजना बनाई थी।

मुंबई में शरणार्थी डिपो के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त द्वारा सहायता का अनुरोध किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *