BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 01:49 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  2. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  3. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  4. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  5. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  6. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  7. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  8. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  9. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  10. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  11. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  12. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  13. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  14. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  15. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार

जगन्नाथ मंदिर के पास निर्माण की जांच के लिए कमेटी बनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अप्रैल 2022, 11:19 AM IST
जगन्नाथ मंदिर के पास निर्माण की जांच के लिए कमेटी बनी
Read Time:2 Minute, 33 Second

जगन्नाथ मंदिर के पास निर्माण की जांच के लिए कमेटी बनी

भुवनेश्वर, 1 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| ओडिशा विधानसभा ने गुरुवार को पुरी में जगन्नाथ मंदिर के पास ओडिशा सरकार द्वारा किए गए निर्माण कार्यो की जांच के लिए एक समिति बनाई। विधानसभा अध्यक्ष एस.एन. पात्रो पुरी जाएंगे और इस मामले में सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

पैनल के अन्य सदस्यों में कानून मंत्री प्रताप जेना, संसदीय कार्य मंत्री बिक्रम केशरी अरुखा, पुरी विधायक जयंत सारंगी, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्रा, ललितेंदु विद्याधर महापात्र और अतनु सब्यसाची नायक शामिल हैं।

भाजपा के पुरी विधायक जयंत सारंगी ने 29 मार्च को आरोप लगाया था कि मंदिर के पास हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के लिए निर्माण गतिविधियां राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की मंजूरी के बिना की गई थीं।

भाजपा विधायक ने कुछ अन्य विपक्षी सदस्यों के साथ निर्माण गतिविधियों का निरीक्षण करने और विधानसभा को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए हाउस कमेटी के गठन की मांग की थी।

अध्यक्ष पात्रों ने कहा कि वह जल्द ही समिति की बैठक बुलाएंगे। पैनल पुरी का दौरा भी करेगा और इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा।

इस बीच, ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र ओडिशा विनियोग (वोट-ऑन-अकाउंट) विधेयक, 2022 के पारित होने के बाद संपन्न हुआ।

राज्य सरकार को वित्तवर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों के दौरान अपने समेकित कोष से 1.06 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमति देने वाला विधेयक पारित किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *