BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 10:37 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक
  2. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  3. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  4. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  5. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  6. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  7. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  8. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  9. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  10. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  11. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  12. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  13. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  14. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  15. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’

मध्यप्रदेश में बदल रहे कांग्रेस के समीकरण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 दिसंबर 2022, 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में बदल रहे कांग्रेस के समीकरण
Read Time:3 Minute, 21 Second

मध्यप्रदेश में बदल रहे कांग्रेस के समीकरण

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के भीतर तेजी से समीकरण बदलने लगे हैं और पार्टी हाईकमान संतुलन की राजनीति पर भी आगे बढ़ चला है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्यप्रदेश से होकर गुजरी और इस दौरान पार्टी में खेमेबंदी है, यह बात राहुल गांधी के सामने भी आई। इसे उस घटनाक्रम से बेहतर तरीके से समझा जा सकता है, जब राहुल गांधी ने खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को गले मिल पाया था।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ संगठन में बड़ी सर्जरी की तैयारी में है। वह कई जिला अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक को बदलने वाले हैं। ये वे पदाधिकारी हैं जिनकी निष्क्रियता को लेकर पार्टी चिंतित है और युवा के साथ जनाधार वाले व्यक्ति को कमान सौंपना चाहती है।

एक तरफ जहां कमल नाथ संगठन में बदलाव की तैयारी में हैं तो वही राष्ट्रीय नेतृत्व जिम्मेदारियां भी सपने में जुट गया है। इसका बड़ा संकेत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को छत्तीसगढ़ में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का ऑब्जर्वर बनाए जाने से मिला है। अरुण यादव को पहले खंडवा लोकसभा का उप चुनाव लड़ने से रोका गया, उसके बाद राहुल गांधी की यात्रा के दौरान निमाड़-मालवा के प्रभार के मामले में भी उन्हें कमतर आंका गया था।

एक तरफ जहां प्रदेश स्तर पर अरुण यादव को साइडलाइन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पार्टी हाईकमान यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंप चुका है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि राज्य में पार्टी हाईकमान संतुलन की राजनीति पर आगे बढ़ रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मध्यप्रदेश में दो बड़े नेताओं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच शीतयुद्ध चल रहा है, लिहाजा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर जीत हासिल करना है तो सभी नेताओं को सक्रिय करना होगा, यह तभी संभव है जब उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएं, इस बात को पार्टी हाईकमान समझ गया है। यही कारण है कि राज्य के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपे जाने की पार्टी के भीतर तैयारी चल रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *