BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 03:57 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

कांग्रेस आलाकमान ने व्यक्तिगत कारणों से अच्छे नेताओं का सही उपयोग नहीं किया: संदीप दीक्षित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2022, 3:09 PM IST
कांग्रेस आलाकमान ने व्यक्तिगत कारणों से अच्छे नेताओं का सही उपयोग नहीं किया: संदीप दीक्षित
Read Time:4 Minute, 34 Second

कांग्रेस आलाकमान ने व्यक्तिगत कारणों से अच्छे नेताओं का सही उपयोग नहीं किया: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली, 18 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| कांग्रेस नेता और जी-23 समूह के सदस्य संदीप दीक्षित ने कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी जी-23 बैठक के जरिए पार्टी आलाकमान पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। हालांकि, दबाव सिर्फ सही काम करने का होता है। उनके अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने व्यक्तिगत कारणों से अच्छे नेताओं का सही उपयोग नहीं किया है जिनके विचार और कार्य पार्टी को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी हाल ही में कहा था कि गांधी परिवार को अब पार्टी के नेतृत्व की भूमिका से हट जाना चाहिए। इस बारे में आईएएनएस से बात करते हुए दीक्षित ने कहा, एक समूह के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राय सामने रखने का अधिकार है। मैंने सिब्बल का बयान पढ़ा है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने किसी को चुनौती दी है। उनका बयान समूह के बयान के बारे में नहीं था, क्योंकि हमने ग्रुप का बयान सबके सामने रखा है।

इस बीच, पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद के गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान से मिलने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी ये पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि उनकी मुलाकात कब होगी।

इसके बारे में बात करते हुए, दीक्षित ने कहा कि उन्हें बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह यह भी पुष्टि नहीं कर सकते कि यह होगी या नहीं।

बीजेपी जहां अगले चुनाव की तैयारी में लगी है वहीं कांग्रेस अपने अंदरूनी कलह से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है।

हालांकि, अपनी पार्टी की लोकतांत्रिक प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए, दीक्षित ने कहा, कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है, इसलिए ये समस्याएं होती हैं। बाकी के विपरीत हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। हम हमेशा यहां सवाल उठाते हैं, जो अन्य पार्टियों में संभव नहीं है। क्या ऐसा है? इसलिए, उन समूहों के भीतर संघर्ष होना आम बात है जहां अलग-अलग लोग अलग-अलग ²ष्टिकोण रखते हैं।

बुधवार को गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस के जी-23 समूह ने गांधी परिवार के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा की।

बाद में जी-23 नेताओं द्वारा एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, हम मानते हैं कि कांग्रेस के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका सामूहिक और समावेशी नेतृत्व और सभी स्तरों पर निर्णय लेने का एक मॉडल अपनाना है। यह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस 2024 में एक विश्वसनीय विकल्प का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक मंच बनाने के लिए समान विचारधारा वाली ताकतों के साथ बातचीत शुरू करे।

दीक्षित के अनुसार, जी-23 एक ऐसा समूह है जो कांग्रेस पार्टी की परवाह करता है और अपने स्वार्थों की पूर्ति पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय पार्टी में अधिक समय लगाता है।

उन्होंने कहा, हालांकि हमारी वर्तमान स्थिति बहुत सुखद नहीं है और हम पिछले कुछ वर्षों में कमजोर हो गए हैं, हमें यहां अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि लोगों की मानसिकता अब बदल गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *