BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:12 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

कांग्रेस नेता गोवा को ‘हॉलिडे र्रिटीट’ के तौर पर इस्तेमाल करते हैं : अमित शाह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 जनवरी 2022, 12:11 PM IST
कांग्रेस नेता गोवा को ‘हॉलिडे र्रिटीट’ के तौर पर इस्तेमाल करते हैं : अमित शाह
Read Time:3 Minute, 46 Second

कांग्रेस नेता गोवा को ‘हॉलिडे र्रिटीट’ के तौर पर इस्तेमाल करते हैं : अमित शाह

पणजी, 31 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को गोवा को केवल छुट्टी मनाने के लिए इस्तेमाल करने के लिए फटकार लगाई, जबकि उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही विकास की शुरुआत कर सकती है और साथ ही साथ राज्य में स्थिरता प्रदान कर सकती है। शाह ने कहा, अगर आप यहां भाजपा की सरकार लाते हैं, तो मोदी के हाथ मजबूत होंगे या नहीं? क्या हमें यह करना है या नहीं? राहुल बाबा देश नहीं चला सकते।

शाह ने कहा, हमारे लिए गोवा सुनहरा गोवा है, कांग्रेस के लिए यह गांधी परिवार का गोवा है। वे चाहते हैं कि कभी-कभार छुट्टी के लिए एक र्रिटीट आ जाएं। उनके नेता बहुत सारी छुट्टियां लेते हैं।

उन्होंने कहा कि गोवा में बार-बार छुट्टियां मनाने के लिए भाजपा नेताओं ने अक्सर गांधी परिवार, सोनिया और राहुल को फटकार लगाई है।

2018-19 के दौरान, सोनिया गांधी, कभी-कभी अपने बेटे राहुल या बेटी प्रियंका के साथ चार मौकों पर गोवा में छुट्टियां मना चुकी थीं।

शाह ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे की अनदेखी की।

शाह ने कहा, दस साल से सोनिया-मनमोहन सरकार चल रही थे और पाकिस्तान से आकर आलिया, मालिया और जमालिया हमारे सिपाहियों के सिर काट दिया करते थे, लेकिन यह वोट बैंक की राजनीति के कारण दिल्ली से सरकार चलाने वालों के मन में हलचल भी नहीं पैदा करता था।

उन्होंने यह भी कहा, जब मोदी सरकार सत्ता में आई, तो उरी, पुलवामा में हमला हुआ। लेकिन तब उन्हें एहसास हुआ कि मनमोहन सरकार चली गई। अब मोदी सत्ता में थे .. दस दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हुई। क्या आपने कभी सोचा था कि ऐसा पहले भी होगा?

शाह ने गोवा के मतदाताओं से आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी जैसे छोटे दलों की उपेक्षा करने और केवल भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए एक स्थिर सरकार भाजपा ही दे सकती है।

शाह ने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ये छोटे दल जो दूसरे राज्यों से आए हैं, क्या वे विकास दे सकते हैं? क्या वे समझ सकते हैं कि आप क्या चाहते हैं? गोवा में विकास भाजपा द्वारा संचालित प्रशासन के दौरान ही शुरू हुआ।

गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *