BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:05 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

कांग्रेस विधायक डॉ इरफान ने झारखंड के एक विस क्षेत्र को बताया मिनी पाकिस्तान, खड़ा हुआ विवाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मई 2023, 2:05 PM IST
कांग्रेस विधायक डॉ इरफान ने झारखंड के एक विस क्षेत्र को बताया मिनी पाकिस्तान, खड़ा हुआ विवाद
Read Time:3 Minute, 7 Second

कांग्रेस विधायक डॉ इरफान ने झारखंड के एक विस क्षेत्र को बताया मिनी पाकिस्तान, खड़ा हुआ विवाद

जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान बताया है। इसपर विवाद खड़ा हो गया है। इरफान अंसारी ने एक बयान में कहा कि यदि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को हराना है तो यहां किसी मुस्लिम कैंडिडेट को चुनाव लड़ने के लिए उतारना होगा। अंसारी ने कहा कि सभी को पता है कि गोड्डा के मधुपुर, जरमुंडी, महगामा और गोड्डा में मुस्लिम वोटर्स की बड़ी तादाद है। महगामा क्षेत्र को तो मुस्लिमों की बड़ी आबादी के चलते मिनी पाकिस्तान कहा जाता है।

कांग्रेस विधायक के इस बयान पर भाजपा ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस का क्या एजेंडा है, यह इरफान अंसारी के बयान से साफ दिखता है। कहा कि महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव और पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम का मुख्य उद्देश्य यही है कि यहां मुस्लिम आबादी बढ़ाओं और चुनावों में वोट बैंक के रूप में उनका इस्तेमाल करो। इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी भी यही किया करते थे। उन्होंने कहा कि यह बात भी सच है कि मधुपुर विधानसभा मुस्लिम बहुल हो गयी है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बयान कांग्रेस विधायक की वैचारिकी को दशार्ता है। वे इरफान अंसारी ही थे, जिन्होंने रांची के दंगों के बाद बलवाइयों को बचाया था। उनके मुंह से सात्विक बातें कहां से निकलेंगी।

इधर, विवाद बढ़ने पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि यह तो भाजपाइयों का बयान है, जिसे उन्होंने दोहराया है। हमने कहा था कि भाजपा के लोग पाकुड़ और साहेबगंज को बांग्लादेश तथा महगामा को मिनी पाकिस्तान बोलते हैं। मेरे इसी बयान को तोड़-मरोड़ कर भाजपा वाले मेरे ही विरुद्ध राजनीति कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *