BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 02:46 PM
  • 42.56°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  2. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  3. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  5. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  6. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  8. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  9. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  11. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  12. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  13. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  14. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  15. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’

कांग्रेस को शक कि धामी सरकार ने श्रीकांत त्यागी को दी शरण! माहरा बोले- सैंया भए कोतवाल तो..!

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 अगस्त 2022, 5:30 PM IST
कांग्रेस को शक कि धामी सरकार ने श्रीकांत त्यागी को दी शरण! माहरा बोले- सैंया भए कोतवाल तो..!
Read Time:2 Minute, 30 Second

कांग्रेस को शक कि धामी सरकार ने श्रीकांत त्यागी को दी शरण! माहरा बोले- सैंया भए कोतवाल तो..!

ऋषिकेश, 09 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| यूपी के नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी कर फरार हुए बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता की है, वह भाजपा के चाल चरित्र को दर्शाता है।

नोएडा में एक महिला के साथ भाजपा से ताल्लुक रखने वाले श्रीकांत त्यागी ने अभद्र व्यवहार करने के साथ-साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की तक की थी। जिसके बाद श्रीकांत की शिकायत पुलिस में हुई। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर श्रीकांत की तलाश में जुटी हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी की लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच बताई जा रही है। वहीं अब इस मामले में भाजपा की किरकिरी हो रही है। ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी भाजपा पर खुलकर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जो कहते हैं उसका उल्टा होता है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर भाजपा यह कहती है कि बेटी बचाओ तो यह समझो कि बेटियां खतरे में हैं। उत्तराखंड में श्रीकांत की लोकेशन ट्रेस होने के बाद करण माहरा ने कहा कि श्रीकांत त्यागी यहां पर इसलिए आया है, क्योंकि यहां भाजपा की सरकार है। माहरा ने कहा कि सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए ही यहां पर आ रही है। पुलिस आरोपी श्रीकांत को गिरफ्तार नहीं करेगी। माहरा ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि यहां सरकार ने ही श्रीकांत को शरण दी हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *