BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 01:49 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

दिल्ली मंत्रिमंडल ने फसल के नुकसान के लिए किसानों के लिए अनुदान राशि की घोषणा की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2022, 2:44 PM IST
दिल्ली मंत्रिमंडल ने फसल के नुकसान के लिए किसानों के लिए अनुदान राशि की घोषणा की
Read Time:2 Minute, 10 Second

दिल्ली मंत्रिमंडल ने फसल के नुकसान के लिए किसानों के लिए अनुदान राशि की घोषणा की

नई दिल्ली, 29 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली सरकार ने बेमौसमी बारिश के कारण तबाह हुई खेती और अन्य नुकसान को देखते हुए शुक्रवार को प्रति एकड़ 20 हजार रुपए की दर से अनुदान राशि दिए जाने की घोषणा की।

दिल्ली सरकार ने यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा सितंबर और अक्टूबर में हुई जोरदार बारिश और आसपास के नालों के उफान में आने से किसानों के खेतों में पानी भरने से फसलें तबाह हो गई थी। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले का संज्ञान लिया है और इस बात का आकलन किया गया है कि किसानों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाना जरूरी है।

कैबिनेट ने नुकसान के आकलन के अनुसार किसानों को अनुदान राशि का भुगतान करने की दरों को भी मंजूरी दी। इस अनुमान के तहत 29,000 एकड़ के अनुमानित क्षेत्र के लिए लगभग 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसमें आगे कहा गया है कि यदि नुकसान 70 प्रतिशत या उससे कम है, तो मुआवजे का भुगतान 70 प्रतिशत की दर से किया जाएगा। यदि निर्धारित नुकसान 70 प्रतिशत से अधिक है, तो मुआवजे का भुगतान 100 प्रतिशत की दर से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए टीमों को खेतों में भेजा गया है। इन टीमों को किसानों की जरूरतों को समझने और सभी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

———————————-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *