BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:11 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  2. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  3. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  4. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  5. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  6. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  7. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  8. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  9. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  10. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  11. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  12. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  13. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  14. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  15. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया

पूर्वोत्तर के 2 राज्यों में मिला कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 जून 2021, 4:52 PM IST
पूर्वोत्तर के 2 राज्यों में मिला कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट
Read Time:3 Minute, 14 Second

पूर्वोत्तर के 2 राज्यों में मिला कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट

आइजोल/इंफाल, 20 जून (बीएनटी न्यूज़)| पूर्वोत्तर के दो राज्यों मणिपुर और मिजोरम में पहली बार कोरोनावायरस का डेल्टा वेरिएंट पाया गया है, जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों से अधिक सतर्क रहने और कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने को कहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने पुष्टि की है कि राज्य में कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट का पता चला है।

मुख्यमंत्री ने इंफाल में एक आधिकारिक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, हैदराबाद की एक प्रयोगशाला में मणिपुर के 20 नमूनों की प्रारंभिक जांच के बाद 18 नमूने डेल्टा वेरिएंट के पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में पॉजिटिव मामलों के तेजी से फैलने की चिंता का प्रमुख कारण डेल्टा वेरिंएट ही है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक सतर्क रहने और नए वेरिएंट से बचने के साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड उपयुक्त व्यवहार और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का आग्रह किया।

आइजोल में अधिकारियों ने कहा कि मिजोरम में भी कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट (बी.1.617.2) के चार मामले सामने आए हैं।

कोविड-19 मामलों पर मिजोरम सरकार के प्रवक्ता पचुआ लालमाल्सावमा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, आइजोल जिले के चार पुरुषों में डेल्टा वेरिएंट का पता चला है, जिनके नमूने अन्य के साथ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (एनआईबीएमजी), कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि 18-45 वर्ष की आयु के चार रोगियों में से तीन का यात्रा इतिहास था, जबकि एक स्थानीय रूप से संक्रमण का शिकार हुआ।

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के लिए राज्य के नोडल अधिकारी लालमाल्सावमा ने कहा कि पूरे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लगभग 100 और नमूने बहुत जल्द एनआईबीएमजी को भेजे जाएंगे।

डेल्टा वेरिएंट के लिए कहा जा रहा है कि यह साधारण वायरस के मुकाबले काफी संक्रामक है, जो कि चिंता का विषय है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *