BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 01:57 AM
  • 36.71°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  2. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  4. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  5. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई
  6. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर शशि थरूर, सुप्रिया सुले, संजय झा, श्रीकांत शिंदे ने पीएम मोदी का जताया आभार
  7. दिलीप जायसवाल ने बताया, क्यों है सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का विदेश दौरा अहम
  8. ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगेशन में सांसद थरूर भी शामिल, कांग्रेस की लिस्ट से नदारद नाम
  9. दोहा डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर रचा इतिहास
  10. पाकिस्तानी पीएम ने नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात स्वीकारी, भाजपा ने दिखाए सबूत!
  11. पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, “9-10 मई की रात भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की थी”
  12. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  13. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  14. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  15. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा श्रीराम जन्मभूमि का विकास

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 अगस्त 2022, 3:16 PM IST
काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा श्रीराम जन्मभूमि का विकास
Read Time:4 Minute, 19 Second

काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा श्रीराम जन्मभूमि का विकास

लखनऊ, 03 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगी है। साथ ही कैबिनेट में नगर विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है। अयोध्या में सहादतगंज से नयाघाट तक 12.94 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और सु²ढ़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 797.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में जानकारी दी। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कैबिनेट में अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर प्रस्ताव पास किया गया है। वहीं, नगर विकास के प्रस्ताव के तहत तीन नगर पंचायतों, सात नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार और एक नई नगर पंचायत गठित की गई है। इसके अलावा एक-एक नगर पंचायत और एक नगर पालिका परिषद का अस्तित्व समाप्त किया गया है।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सहादतगंज से नयाघाट मार्ग सुग्रीव किला होते हुए श्रीरामजन्मभूमि स्थल तक चार लेन की सड़क बनाई जाएगी। यह प्रस्ताव काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर है। इसके तहत दुकानदारों, कब्जेदारों को पुनर्विस्थापित किया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या जिले में फैजाबाद मुख्य मार्ग से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीरामजन्मभूमि स्थल तक के मार्ग का चौड़ीकरण और सु²ढ़ीकरण किया जाएगा। इस योजना में सीवर व्यवस्था, पावर केबल व्यवस्था सहित अन्य यूटिलिटी शामिल हैं। इस कार्य को दो साल में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि पिछली कैबिनेट में 18 नई नगर पंचायतों का गठन, 18 का सीमा विस्तार और दो नगर पालिका परिषद की सीमा का विस्तार हुआ था। आज जब एक नई नगर पंचायत का गठन और दो नगर पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हुआ है। ऐसे में अब कुल 751 नगर निकाय होंगे। उन्होंने बताया कि जिन तीन नगर पंचायतों का विस्तार हुआ, उनमें फतेहपुर की खागा और शाहजहांपुर की निगोही, सोनभद्र की सोनभद्र नगर पंचायत शामिल है। बुलन्दशहर की अनूपशहर, शामली की कैराना, मुजफ्फरनगर की खतौली, गाजियाबाद की मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी सहित कुल सात नगर पालिका परिषद का विस्तार किया गया है। साथ ही प्रतापगढ़ जिले की डेरवा बाजार नई नगर पंचायत के रूप में गठित हुई है। इसके अलावा वाराणसी नगर निगम सीमा का विस्तार करते हुए, उसमें रामनगर नगर पालिका परिषद और सूजाबाद नगर पंचायत को जोड़ा गया है।

मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि नव सृजित, नव विस्तारित नगर पंचायतों, नगर पालिका और नगर निगम के लिए योगी सरकार ने साढ़े 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

———————————————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *