BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:27 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ दीदी भी नर्वस हैं : गिरिराज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2021, 8:58 AM IST
बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ दीदी भी नर्वस हैं : गिरिराज
Read Time:2 Minute, 16 Second

बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ दीदी भी नर्वस हैं : गिरिराज

पटना, 11 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बुधवार को बिना किसी का नाम लिए विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी द्वारा नंदीग्राम के मंच पर चंडी पाठ को लेकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के डर की वजह से अब ममता को मां दुर्गा और काली की याद आ रही है। सिंह ने कहा, “मैं इस बदलाव के लिए पीएम मोदी का आभार प्रकट करता हूं।”

बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया और लिखा, “बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं और अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह मंदिर जाएं या मस्जिद। वाह, मोदी जी, वाह!”

सिंह अपने वीडियो में पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं।

सिंह ने कहा, वाह! मोदीजी, आपने बहुत अच्छा काम किया है .. मैंने बंगाल में ममता दीदी को देखा। बंगाल में हिंदुओं को दुर्गा विसर्जन के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ा। वाह, मोदीजी। आज दीदी को चंडी पाठ करना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के कारण बिहार में भी राजनीति तेज हो गई है। बिहार के कई भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचार करने जा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *