BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:54 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

मप्र में भाजपा के राडार पर दिग्विजय सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 अक्टूबर 2021, 7:22 AM IST
मप्र में भाजपा के राडार पर दिग्विजय सिंह
Read Time:4 Minute, 0 Second

मप्र में भाजपा के राडार पर दिग्विजय सिंह

भोपाल, 11 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| मध्यप्रदेश में एक दूसरे पर हमले करने की सियासत जोर पकड़ रही है और अब भाजपा के निशाने पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं। भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला पन्ना जिले में गैर दलित और गैर आदिवासी द्वारा दलित और आदिवासियों की जमीन खरीदने को लेकर बोला है। वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक विद्वेष बता रही है। राज्य में तीन विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है तो दूसरी ओर सियासी हमले तेज हो चले हैं। ताजा मामला पन्ना जिले की दलित और आदिवासियों की जमीन की बिक्री और खरीदी का है। इसको लेकर भाजपा की ओर से बड़ा हमला बोला गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा पर लगातार हमले बोलते रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने तो शर्मा को व्यापम का हीरो तक बता दिया था, इस मामले को लेकर शर्मा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मानहानि का मामला भी दर्ज कराया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने अब सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उनका कहना है, “दिग्विजय सिंह अंतर्राष्ट्रीय झुठेला हैं, उन्हें चुनौती है कि एक भी आरोप को साबित करके बताएं। व्यापमं को लेकर दिग्विजय सिंह ने था कि वी.डी. शर्मा सबसे बड़ा हीरो हैं। मैंने न्यायालय में मानहानि का दावा किया है, दिग्विजय सिंह को जवाब देने जाना पड़ेगा।”

पन्ना जिले में जमीन की खरीदी का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा, “मुझे मीडिया से जानकारी मिली है कि पन्ना में दिग्विजय सिंह के दामाद ने जमीन खरीदी है। पन्ना में जमीन का बड़ा घोटाला हुआ है, इसमें दिग्विजय सिंह के साथ उनके करीबी पूर्व कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दिव्या रानी सिंह, केशव सिंह शामिल हैं, तथ्यों के आधार पर मीडिया के सामने रखूंगा।”

वहीं पिछले दिनों दिग्विजय सिंह द्वारा राज्य की सड़कों की हालत को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें सड़क की तस्वीर थी। भाजपा ने इस सड़क को उत्तर प्रदेश और अखिलेश यादव के कार्यकाल की बताते हुए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है।

भाजपा द्वारा दिग्विजय सिंह पर हो रहे हमलों पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव का कहना है, “जमीन की खरीदी को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह राजनीतिक विद्वेष वाले हैं। भाजपा सरकार में है और वह अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है। सिंह ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे, इसलिए राजनीतिक दबाव बनाने के लिए यह आरोप लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, भाजपा के लिए दिग्विजय सिंह सूट भी करते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *