BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 01:46 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और फडणवीस के बीच हुई महाराष्ट्र के हालात पर चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जुलाई 2020, 4:22 PM IST
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और फडणवीस के बीच हुई महाराष्ट्र के हालात पर चर्चा
Read Time:2 Minute, 12 Second

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और फडणवीस के बीच हुई महाराष्ट्र के हालात पर चर्चा

 

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)| दिल्ली दौरे पर पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र के हालात पर चर्चा हुई। इससे पूर्व फडणवीस ने बीते शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर महाराष्ट्र की शुगर इंडस्ट्री के लिए केंद्र से पैकेज दिलाने में मदद करने की मांग की थी। महाराष्ट्र के कुछ बीजेपी नेताओं के साथ पिछले दो दिन से देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के दौरे पर आए हैं।

 

उन्होंने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री मंत्री राम विलास पासवान से भी भेंट कर शुगर इंडस्ट्री की चिंताओं से अवगत कराया।

 

वहीं शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से देवेंद्र फडणीस ने भेंट की। इस दौरान महाराष्ट्र में कोरोना काल में पार्टी की ओर से संचालित सेवा कार्यो की उन्होंने जेपी नड्डा को जानकारी दी। जेपी नड्डा ने उनसे महाराष्ट्र में कोरोना से निपटने के उपायों के बारे में भी जानकारी ली। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *