BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 01:13 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

डीयू: साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय खोलने का फैसला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अगस्त 2021, 6:39 AM IST
डीयू: साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय खोलने का फैसला
Read Time:4 Minute, 30 Second

डीयू: साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय खोलने का फैसला

नई दिल्ली, 6 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली विश्वविद्यालय ने साइंस स्ट्रीम से जुड़े ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय खोलने का फैसला किया है। इन पाठ्यक्रमों छात्रों के लिए 16 अगस्त से दिल्ली विश्वविद्यालय में कक्षाएं एवं प्रयोगशालाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। गुरुवार 5 अगस्त को दिल्ली विश्वविद्यालय में इसको लेकर एक आधिकारिक आदेश जारी किया है। फिलहाल केवल साइंस स्ट्रीम से जुड़े छात्रों के लिए फिजिकल कक्षाएं प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के शेष पाठ्यक्रमों की पढ़ाई ऑनलाइन ही जारी रहेगी। यानी विज्ञान को छोड़ कर सभी संकायों की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। दिल्ली रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने यह आदेश जारी किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय का कहना है कि अब कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय फिर खोला जा रहा है।

विश्वविद्यालय का यह भी कहना है कि फिजिकली शुरू की जा रही कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं के संचालन में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। किसी भी कक्षा अथवा प्रयोगशाला में छात्रों की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय पहले ही है स्पष्ट कर चुका था की साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए परिसर को फिर से खोलने पर विचार किया जा रहा है। बुधवार को ही दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने इस संबंध में कहा था कि विश्वविद्यालय अगले सप्ताह संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

डूटा की कोषाध्यक्ष आभा देव हबीब ने दिल्ली विश्वविद्यालय के इस फैसले पर कहा कि क्या कोई एक नोटिस कक्षाओं को फिजिकल मोड में आयोजित करने के लिए कह सकता है। यह लिखना आसान है कि सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए लेकिन यह कैसे सुनिश्चित किया जाए। क्या वास्तव में प्रोटोकॉल का पालन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यूजी कॉलेजों और विज्ञान विभागों दोनों में, कक्षाओं और प्रयोगशालाओं में भीड़भाड़ है। एमएससी भौतिकी विभाग में वास्तव में समायोजित किए जा सकने वाले छात्रों की संख्या अधिक है।

डूटा की ओर से आभा देव हबीब ने कहा कि क्या विश्वविद्यालय छात्रों से 10 दिनों में दिल्ली लौटने और आवास खोजने की उम्मीद कर सकता है। कितने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपना और अपने परिवार का टीकाकरण कराया है, इस बारे में कोई रिपोर्ट प्रकाशित करने की विश्वविद्यालय ने परवाह नहीं की है।

अधिसूचना घोषित करती है कि कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, जबकि ऐसी रिपोर्टें हैं जो अब किसी भी समय तीसरी लहर के निर्माण की भविष्यवाणी करती हैं। यह पत्र छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों के हितों की पूर्ण अवहेलना करते हुए जारी किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *