BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 12:30 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘आतंकियों को पता होना चाहिए कि बचने के लिए कोई जगह नहीं’, इजरायल का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्थन
  2. ऑपरेशन सिंदूर : अमित शाह ने एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला से की बात
  3. ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद सहमा पाकिस्तान, आसमान में भी सन्नाटा
  4. ’25 मिनट के अंदर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरा’, ले. कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह बोलीं- 9 आतंकी ठिकाने तबाह
  5. पाकिस्तान आतंकवादियों के शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है : विदेश सचिव
  6. भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी
  7. मोदी सरकार किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले विनय नरवाल के पिता, यह स्ट्राइक आतंकियों के जेहन में गूंजती रहेगी
  9. ऑपरेशन सिंदूर : 22 अप्रैल से 7 मई तक, ‘न भूलते हैं, न माफ करते हैं…’
  10. ‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर
  11. पाक मंत्री भारत के खिलाफ उगल रहे थे जहर, विदेशी मीडिया ने करा दी बोलती बंद, याद दिलाया उनके रक्षा मंत्री का बयान
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जय हिंद लिखकर, नेताओं ने सेना के शौर्य को किया सलाम
  13. शुभम की पत्नी बोलीं- पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया
  14. रक्षा मंत्री ने ‘भारत माता की जय’ लिखकर दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  15. दुनिया को भारत ने बताया हमने आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, यूएन महासचिव ने जताई चिंता

भाजपा सरकारों का प्रत्येक कार्य मतदाताओं को समर्पित: शिवप्रकाश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2023, 10:43 AM IST
भाजपा सरकारों का प्रत्येक कार्य मतदाताओं को समर्पित: शिवप्रकाश
Read Time:5 Minute, 9 Second

भाजपा सरकारों का प्रत्येक कार्य मतदाताओं को समर्पित: शिवप्रकाश

भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रबंधन अभियान की प्रदेश कार्यशाला गुरूवार को लखनऊ के अटल कन्वेन्शन सेन्टर में सम्पन्न हुई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकारों का प्रत्येक कार्य मतदाताओं को समर्पित है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता विचार आधारित है। संगठन में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है और इसी प्रक्रिया के आधार पर बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारम्भ हुआ है। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अंत्योदय की नीति से गांव, गरीब, किसान की उन्नति जैसे भाजपा के संकल्प तभी पूर्ण हुए जब जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। इसलिए भाजपा का प्रत्येक निर्णय एक-एक मतदाता का निर्णय है और भाजपा सरकारों का प्रत्येक कार्य मतदाताओं को समर्पित है। बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम है, जिसके द्वारा पार्टी की विचारधारा तथा मोदी सरकार एवं योगी सरकार के निर्णय व योजनाएं प्रत्येक दहलीज तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी संगठन है। भाजपा के पास समर्पित कार्यकतार्ओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है। हम सभी कार्यकतार्ओं का संगठन के प्रति समर्पण व त्याग की विशेषता ही भाजपा को अन्य दलों से पृथक करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बूथ पर हमारी विचारधारा से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति को बूथ समिति से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय करना है। मजबूत बूथ संरचना तथा प्रभावी बूथ से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित कर रहे है। प्रदेश के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करते हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान से पुन: बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों का गठन के साथ माह के प्रत्येक अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ने की नियमितता बूथ समिति को प्रभावी बनाती है। संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। इसी ध्येय के साथ पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारम्भ हो रहा है। आगामी दिनों में क्षेत्र व जिला तथा विधानसभा स्तर पर कार्यशालाओं में बूथ सशक्तिकरण अभियान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *