BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 12:30 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

प्रकृति पर आस्था व उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परम्परा रही- मुख्यमंत्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 नवंबर 2021, 2:16 PM IST
प्रकृति पर आस्था व उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परम्परा रही- मुख्यमंत्री
Read Time:3 Minute, 13 Second

प्रकृति पर आस्था व उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परम्परा रही- मुख्यमंत्री

 

लखनऊ,11 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व प्रकृति एवं परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम हैं। प्रकृति पर आस्था व उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि यदि हमारा पर्यावरण शुद्ध एवं संतुलित रहेगा तो पर्व एवं त्योहारों को हम मनाने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री आज यहां गोमती तट पर छठ पूजा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा एक कठिन व्रत है, जो अलग-अलग चरणों में सम्पन्न होता है। भोजपुरी समाज द्वारा छठ पर्व देश और दुनिया में पूरी आस्था, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर अस्ताचल एवं सूर्योदय पर भगवान सूर्य देव को अघ्र्य दिया जाता है। कड़ी ठण्ड पर भी माताएं, बहनें प्राकृतिक व्यवस्था की पूजा करती हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक आस्था से जुड़े पर्व एवं त्योहारों पर शासन एवं प्रशासन अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। आम जनमानस के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं विकास के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तत्पर है। हमारे पर्व एवं त्योहार लोक आस्था के प्रतीक हैं तथा यह व्यक्तिगत आस्था के साथ ही पर्यावरणीय उन्नयन के भी माध्यम हैं। यदि हमारी नदियां व जलाशय प्रदूषित होंगी, तो इससे हमारी आस्था भी प्रभावित होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 19 माह से देश और दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित है। विश्व के कई विकसित देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित है। कोरोना नियंत्रण में आमजन की सक्रिय सहभागिता रही है। उन्होंने कहा कि मानव समाज को प्राकृतिक व्यवस्था के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी हम अपनी लोक आस्था को अक्षुण्ण रख पाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक स्मारिका का विमोचन भी किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *