BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 02:10 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  2. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  3. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  4. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  5. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  6. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  7. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  8. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
  9. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  10. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  11. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  12. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  14. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  15. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह

किसानों ने कहा, ट्रैक्टर रैली की अनुमति मिली, पुलिस ने कहा, अभी जारी है बातचीत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2021, 2:11 PM IST
किसानों ने कहा, ट्रैक्टर रैली की अनुमति मिली, पुलिस ने कहा, अभी जारी है बातचीत
Read Time:2 Minute, 10 Second

किसानों ने कहा, ट्रैक्टर रैली की अनुमति मिली, पुलिस ने कहा, अभी जारी है बातचीत

नई दिल्ली, 24 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| किसानों के समूहों ने दावा किया है कि उन्हें गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई है, वहीं दिल्ली पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि प्रदर्शनकारी किसानों के साथ वार्ता अभी भी अंतिम चरण में हैं। किसानों द्वारा प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को लेकर शनिवार को दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ किसान संगठनों की बैठक के बाद किसानों और पुलिस की ओर से यह टिप्पणी की गई है।

किसानों के निकायों ने कहा, “पांच अलग-अलग मार्ग होंगे और हम प्रत्येक मार्ग के लिए अलग-अलग मैप बनाएंगे। जब तैयार हो जाएंगे तो हम इसे साझा करेंगे।”

पंजाब और हरियाणा के किसानों के कई जत्थे राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने के लिए अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों पर निकल पड़े हैं। सिंघू बॉर्डर पर लाइन में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नजर आ रही हैं।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के हजारों किसान नवंबर के अंत से सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे पिछले साल सितंबर में संसद द्वारा पारित तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *