BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 01:36 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  2. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  3. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  4. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  5. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  6. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  7. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  8. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  9. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  10. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  11. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  12. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  13. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  14. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  15. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 मई 2020, 11:33 AM IST
छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन
Read Time:2 Minute, 11 Second

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

 

रायपुर, 30 मई (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। यहां के श्री नारायण अस्पताल के एक मेडिकल बुलेटिन ने यहां कहा कि जोगी को दोपहर लगभग 1.30 बजे कार्डिएक अरेस्ट हुआ। और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए दो घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत की, लेकिन असफल रहे और जोगी ने लगभग 3.30 बजे अंतिम सांस ली।

 

जोगी को दिल का दौरा पड़ने के बाद 9 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह कोमा में चले गए थे।

 

अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने 10 मई को मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि कुछ समय से जोगी के मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही है, जिससे ब्रेन डैमेज हो रहा है। इस स्थिति को हाइपोक्सिया कहा जाता है।

 

राजनीति में शामिल होने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) छोड़ देने वाले जोगी मरवाही क्षेत्र से विधायक थे।

 

जब 2000 में मध्यप्रदेश से विभाजित होकर छत्तीसगढ़ बना तो वह इस राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।

 

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2003 में राज्य के पहले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हराया और 2018 तक शासन किया। जोगी ने पार्टी नेताओं के साथ मतभेदों के कारण 2016 में कांग्रेस छोड़ दी थी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन किया था। लेकिन 2018 में इसका प्रदर्शन बराबर निराशजनक रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *