BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 01:55 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2022, 1:32 PM IST
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव
Read Time:2 Minute, 21 Second

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली, 25 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| कांग्रेस ने सोमवार को उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नैनीताल जिले के रामनगर से उतारा गया है।

दूसरी सूची में, पार्टी ने हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत को टिकट दिया है, जो हाल ही में भगवा पार्टी द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। अनुकृति लैंसडाउन से चुनाव लड़ेंगी।

सूची में अन्य उम्मीदवारों में सूर्यकांत धस्माना (देहरादून कैंट), मोहित उनियाल (डोईवाला), जयेंद्र चंद रमोला (ऋषिकेश), बरखा रानी (ज्वालापुर, एससी सीट), वीरेंद्र कुमार जाति (झाबरेड़ा, एससी सीट) सुभाष चौधरी (खानपुर) अंतरिक्ष सैनी (लक्सर), संध्या दलकोटी (लालकुवा), और महेंद्र पाल सिंह (कालाढूंगी) शामिल हैं।

कांग्रेस ने शनिवार को उत्तराखंड के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख गणेश गोदियाल और कांग्रेस विधायक दल के नेता (सीएलपी) प्रीतम सिंह का नाम शामिल था।

कांग्रेस ने पिता-पुत्र की जोड़ी – यशपाल आर्य और संजीव आर्य को टिकट दिया, जो भाजपा से अलग हो गए थे। उन्हें नैनीताल और बाजपुर से टिकट दिया गया है, जबकि पूर्व मंत्री नव प्रभात को विकासनगर से टिकट दिया गया है। हल्द्वानी से सुमित हृदयेश को टिकट दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *