BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 09:33 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

‘गैंग ऑफ वासेपुर’ के गैंगस्टर प्रिंस को 300 बैंक अकाउंट से जरिए पहुंचती है रंगदारी की रकम, महिला सहित गैंग के 10 गुर्गे गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 जून 2023, 4:24 PM IST
‘गैंग ऑफ वासेपुर’ के गैंगस्टर प्रिंस को 300 बैंक अकाउंट से जरिए पहुंचती है रंगदारी की रकम, महिला सहित गैंग के 10 गुर्गे गिरफ्तार
Read Time:4 Minute, 18 Second

‘गैंग ऑफ वासेपुर’ के गैंगस्टर प्रिंस को 300 बैंक अकाउंट से जरिए पहुंचती है रंगदारी की रकम, महिला सहित गैंग के 10 गुर्गे गिरफ्तार

खाड़ी देश से धनबाद में गैंग ऑपरेट कर रहे वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान तक रंगदारी की रकम पहुंचाने के लिए तकरीबन 300 बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल होता है। इन खातों की जांच के दौरान पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए लोग प्रिंस गिरोह द्वारा वसूली जा रही रकम को कलेक्ट करने से लिए अलग-अलग बैंक खातों के जरिए ट्रांजैक्शन करते थे। इन लोगों ने प्रिंस गैंग को मिली करीब तीन करोड़ की राशि का ट्रांजैक्शन किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में वासेपुर के कमरमखदुमी रोड के रहने वाले सद्दाम अंसारी और उसकी पत्नी नरगिस बानो, सिराज अंसारी उर्फ छोटू, बाबर अहमद खान, माजिद अंसारी, अमन कुमार वर्मा, संतोष गोस्वामी हैं। सभी के प्रिंस खान गिरोह से होने के प्रमाण मिले हैं। इनमें शादाब व सद्दाम, गिरोह के प्रमुख सदस्य हैं। सद्दाम के पास रुपयों का पूरा लेखा-जोखा रहता था। राशि को कहां किसके पास और कितना भेजना है यह काम नरगिस बानो के जिम्मे था।

अब तक जो साक्ष्य मिले हैं, उसके मुताबिक पिछले छह महीने में 300 बैंक अकाउंट्स से तकरीबन एक करोड़ की राशि का ट्रांजैक्शन प्रिंस के लिए किया गया है। अनुमान है कि ट्रांजैक्शन की राशि तीन करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है। पुलिस ने 90 बैंक अकाउंट को सीज करने के लिए बैंकों को पत्र लिख दिया है।

धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लाख नकद और एक देसी कट्टा, चार कारतूस, एक रजिस्टर भी पुलिस ने बरामद किए हैं। रजिस्टर में रंगदारी से वसूली गई राशि का उल्लेख है।

प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क में तकरीबन दो दर्जन से अधिक अपराधी सक्रिय हैं। जिन्हें पुलिस की स्पेशल टीम अब भी ढूंढ़ रही है। प्रिंस खान जिन लोगों की मदद से किसी के घर पर फायरिंग करवाता था। पुलिस वैसे कुछ लोगों को ढूंढ़ रही है। जबकि, कुछ अपराधियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। प्रिंस खान के लिए गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले जितने अपराधियों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा है, सभी के परिजनों को प्रिंस खान प्रत्येक महीने आर्थिक मदद भेजता था।

बता दें कि गैंग ऑफ वासेपुर के इस डॉन ने धनबाद शहर में आतंक मचा रखा है। उसके गैंग द्वारा फायरिंग, मर्डर, बमबारी की घटनाओं और धमकियों के चलते कई कारोबारी घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। प्रिंस, वासेपुर के सबसे बड़े डॉन रहे फहीम खान का भांजा है, अब उसकी अपने मामा फहीम खान के गिरोह से अदावत है। प्रिंस ने खाड़ी के किसी देश में पनाह ले रखी है और वहीं से धनबाद में अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है। प्रिंस के विदेश भागने का खुलासा पिछले दिनों सीआईडी की जांच में हुआ था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *