BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 02:33 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

गोवा बढ़ रहा त्रिशंकु विधानसभा की ओर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2022, 11:30 AM IST
गोवा बढ़ रहा त्रिशंकु विधानसभा की ओर
Read Time:2 Minute, 58 Second

गोवा बढ़ रहा त्रिशंकु विधानसभा की ओर

नई दिल्ली, 8 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| गोवा में राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले विश्लेषकों और राजनीतिक टिप्पणीकारों के अनुमान के मुताबिक, मौजूदा चुनावों में राज्य एक बार फिर से 2017 जैसी स्थिति यानी त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। यह बात 7 फरवरी की शाम को जारी सीवोटर-एबीपी न्यूज के जनमत सर्वेक्षण के अंतिम परिणामों से पता चली। चुनाव के नतीजे यह भी बताते हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) गोवा की राजनीति में एक गंभीर खिलाड़ी बनने की राह पर है।

चुनाव के परिणामों के अनुसार, भाजपा को 14 से 18 सीटों के बीच जीतने का अनुमान है, जो गोवा विधानसभा में 21 सीटों के बहुमत के निशान से काफी कम है। कुल 40 सीटें हैं।

भाजपा 10 साल के शासन के बाद सत्ता विरोधी लहर के बीच लाभ से दूर दिख रही है, तो कांग्रेस भी बहुमत के निशान से काफी पीछे है, उसे 12 सीटें मिलती दिख रही है, पार्टी को हालांकि 10 से 14 सीटें जीतने का अनुमान है।

आप ने 2017 में कोई सीट नहीं जीती थी। लेकिन वह इस बार अपनी स्थिति बदलने के लिए तैयार है। उसे 4 से 8 सीटों के बीच जीत का अनुमान है। एमजीपी ने एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में अपनी पहचान बरकरार रखी है, जिसे 3 से 7 सीटों के बीच जीतने का अनुमान है।

यदि ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो राष्ट्रीय राजनीति में दो प्रमुख निहितार्थ होंगे। आप अभी भी एक छोटी पार्टी है, फिर भी एक राष्ट्रीय पदचिह्न् वाली पार्टी के रूप में उभरी है। यह दिल्ली में सत्ता में है, पंजाब को जीतने के लिए और उत्तराखंड में एक पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है।

यह पार्टी गोवा में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। पार्टी को उम्मीद है कि इसके नेता अरविंद केजरीवाल की छवि और कद पर कोई चमत्कार होगा। कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए यह विपरीत होगा, यदि पार्टी पंजाब की सत्ता को बनाए रखने और उत्तराखंड व गोवा को जीतने में विफल रहती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *