BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 10:48 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

गुजरात के नए कैबिनेट मंत्री 16 सितंबर को लेंगे शपथ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 सितंबर 2021, 1:10 PM IST
गुजरात के नए कैबिनेट मंत्री 16 सितंबर को लेंगे शपथ
Read Time:2 Minute, 19 Second

गुजरात के नए कैबिनेट मंत्री 16 सितंबर को लेंगे शपथ

गांधीनगर, 15 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| भूपेंद्र पटेल के सोमवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद गुरुवार को नए मंत्रिमंडल की शपथ लेने की योजना है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमलम में पटेल के चयन के ठीक बाद आयोजित प्रेस वार्ता में गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने कहा था कि पटेल अकेले शपथ लेंगे और बाकी मंत्रिमंडल को पार्टी के भीतर चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, सभी विधायकों को बुधवार तक गांधीनगर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। अंतिम सूची बुधवार रात तक तैयार होने की योजना है और फिलहाल इस पर चर्चा चल रही है। नए चेहरों के लिए जगह बनाने के लिए मौजूदा कैबिनेट में कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है। भाजपा के गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव अभी भी नए कैबिनेट चयन के लिए गांधीनगर में हैं।

शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले गुरुवार को निर्धारित किया गया है। राज्य भाजपा ने पीएम के जन्मदिन के जश्न को एक वार्षिक कार्यक्रम बना दिया है, जहां सरकार के कई जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की घोषणा की गई है।

सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण उसी के अनुसार निर्धारित किया गया है, ताकि नए मंत्री तुरंत कार्यभार संभाल सकें और योजनाओं पर अमल कर सकें। सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तरह ही यह भी राजभवन में होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *