BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:36 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

मनसुख को स्वास्थ्य, प्रधान को शिक्षा और अनुराग ठाकुर को मिला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जुलाई 2021, 10:14 AM IST
मनसुख को स्वास्थ्य, प्रधान को शिक्षा और अनुराग ठाकुर को मिला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
Read Time:2 Minute, 42 Second

मनसुख को स्वास्थ्य, प्रधान को शिक्षा और अनुराग ठाकुर को मिला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

नई दिल्ली, 8 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| मोदी सरकार में बुधवार को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद रात में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया। गृहमंत्री अमित शाह नए बने मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन की भी कमान संभालेंगे। धर्मेद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री, मनसुख मंडावियों को स्वास्थ्य, केमिकल एंड फर्टिलाइजर जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की कमान मिली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ खेल और युवा मामलों का मंत्रालय संभालेंगे। मंत्रालयों के बंटवारे की आधिकारिक सूची के मुताबिक, हरदीप सिंह पुरी शहरी कार्य मंत्रालय के साथ अब पेट्रोलियम मंत्रालय भी देखेंगे। किरेन रिजिजू देश के नए कानून मंत्री बने हैं। इसी तरह पशुपति कुमार पारस फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज, अश्विनी वैष्णव रेलवे के साथ आईटी मिनिस्ट्री भी देखेंगे।

जदयू के कोटे से मंत्री बने बिहार के नेता आरसीपी सिंह को स्टील मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे एमएसएमई, सर्बानंद सोनोवाल पोर्ट, शिपिंग और आयुष मंत्रालय देखेंगे। स्मृति ईरानी से टेक्सटाइल लेकर पीयूष गोयल को दिया गया है। भूपेंद्र यादव को श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मिला है। महेंद्र पांडेय से स्किल डेवलपमेंट लेकर अब हैवी इंडस्ट्रीज दिया गया है।

जी. किशन रेड्डी को कल्चर, टूरिज्म मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी विदेश राज्यमंत्री के साथ कल्चर मिनिस्ट्री की भी राज्यमंत्री बनी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *