BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 09:54 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  2. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  3. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  4. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  5. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  6. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  7. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  8. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  9. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  10. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  11. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  12. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  13. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  14. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  15. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात – इन मुद्दों पर हुई बात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अक्टूबर 2021, 7:50 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात – इन मुद्दों पर हुई बात
Read Time:3 Minute, 31 Second

गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात – इन मुद्दों पर हुई बात

नई दिल्ली , 1 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)। दिल्ली से लेकर पंजाब तक के राजनीतिक तापमान को बढ़ा कर अमरिंदर सिंह गुरुवार को अपने गृह राज्य पंजाब लौट गए लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात ने फिर से कई चर्चाओं को जन्म दे दिया। गुरुवार रात को गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई।

मुलाकातों के सिलसिले पर जरा गौर कीजिए, बुधवार को अमरिंदर सिंह अमित शाह से मिले। गुरुवार को अमरिंदर सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिले। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के बाद डोभाल गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए रवाना हो गए और रात में अमित शाह की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई। इन तमाम मुलाकातों को पंजाब के राजनीतिक हालात और सुरक्षा के मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि भाजपा के एक नेता ने बताया कि यह एक पूर्व अध्यक्ष और कुशल चुनावी रणनीतिकार की पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष से मुलाकात थी। कुछ महीनों बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है और पार्टी को चुनावी रणनीति पर अंतिम मुहर भी लगानी है। इसलिए इस मुलाकात में पार्टी संगठन और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई होगी। चर्चा के इन समग्र मुद्दों में पंजाब के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा शामिल होगी ही क्योंकि वहां भी पार्टी को चुनावी मैदान में उतरना है और अकाली दल से अलग होकर पहली बार चुनाव में जा रही भाजपा राज्य में बंपर कामयाबी हासिल करना चाहती है।

आपको बता दें कि बुधवार को अमित शाह से मुलाकात के दौरान अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है और गुरुवार को उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वो कांग्रेस छोड़ कर नई पार्टी बना रहे हैं और जिस अंदाज में वो लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है कि पंजाब की राजनीति में अभी कई हलचल देखने को मिलना बाकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *